फटा-फट

  • Tokyo 2020 Hockey सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम से हारा भारत

    Tokyo 2020 Hockey सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से मात दी। अब फाइनल में सिल्वर और गोल्ड के लिए खेलेगा बेल्जियम। भारत अब ब्रांज मेडल के लिए आगला मैच खेलेगा।

  • Tokyo 2020 Hockey बेल्जियम ने दागा चौथा गोल, इंडिया अब 4-2 से पीछे

    Tokyo 2020 Hockey बेल्जियम ने दागा चौथा गोल, इंडिया अब 4-2 से पीछे। पूरा दबाव इंडिया के खिलाड़ियों पर। मैच में सिर्फ 6 मिनट बचे हैं।

  • Tokyo 2020 Hockey बेल्जियम ने दागा तीसरा गोल, इंडिया 3-2 से पीछे

    Tokyo 2020 Hockey बेल्जियम ने दागा तीसरा गोल, इंडिया 3-2 से पीछे। अभी भी इंडिया के पास 14 मिनट है।

  • Tokyo Olympics 2020: PV Sindhu की बड़ी जीत, जापानी खिलाड़ी को दी मात

    Tokyo Olympics 2020 में PV Sindhu ने मुकाबला अब जीत लिया है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मुकाबले 2-0 से अपने नाम किया। जापानी बैडमिंटन खिलाड़ी का जलवा भारत की पीवी सिंधु के सामने फिका पड़ गया। अब पीवी सिंधु बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गईं हैं।

  • CBSE Result Class 12th हुआ जारी, सबसे पहले ऐसे और यहां देखें छात्र

    CBSE Class 12th का रिजल्ट जारी हो चुका है। लेकिन कुछ छात्र अभी भी ऐसे हैं जिन्हे रिजल्ट देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन छात्रों के लिए हमारे पास आसान तरीका है जहां पर छात्र जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसमे पहले तरीका CBSE की ये नई बेवसाइट है। जिसपर क्लिक करके छात्र झटपट अपना रिजल्ट देख सकता है। दूसरा तरीका सरकारी ऐप Digilocker को इंस्टॉल कर उसे खोलें। ऐप को खोलने के बाद आपको वहां CBSE Class 12th का रिजल्ट देखने की स्लाड दिखेगी। इस स्लाइड पर क्लिक करें और अपना सीबीएससी रोल नंबर डाल अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अच्छी बात ये है कि आप इस ऐप के माध्यम से अपने रिजल्ट का pdf भी डाउनलोड सकत सकते हैं।

  • CBSE Class 12th Result: आज 2 बजे जारी होगा रिजल्ट, छात्र ऐसे और यहां करें चेक

    CBSE (Central Board Of Secondary Education) ने 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतेजार खत्म कर दिया है। आज 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। कोरोना काल में एग्जाम ना होने की वजह से छात्रों को इंतेजार है उनके रिजल्ट का। 12वीं कक्षा में कैसे और कितने नंबर छात्रों को मिले हैं अब ये 2 बजे साफ हो जाएगा। इसके लिए खुद CBSE ने ट्वीट कर छात्रों को जानकारी दी।

  • श्रीलंका के दौरे पर क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव, सीरीज हुई पोस्टपोन

    भारतीय टीम अपने युवा खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका दौरे पर है। वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद टी20 सीरीज का पहला मैच भी अपने नाम कर चुकी है। आज, 27 जुलाई को दूसरा टी20 मैच होना था। लेकिन उससे पहले ही भारतीय खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या (krunal pandya) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव (Covid19 Positive) आ गया। जिसके बाद सुरक्षा नियमों के अनुसार दोनों देशों के बीच मैच को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल के लिए ये नहीं साफ है कि भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा।

  • Pegasus Spyware पर जारी है विपक्ष का घमासान, लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

    मोदी सरकार को संसद में घेरने के लिए विपक्ष का हंगामा जारी है। हाल ही में सामने आए पेगागस (Pegasus Spyware) मामले पर विपक्षिय पार्टियों ने आज फिर से लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों को सदनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा को 2 बजकर 45 मिनट और राज्यसभा 3 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

  • कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से आज इस्तीफा (BS Yediyurappa Resign) दे दिया है। कई दिनों से राजनीतिक गलियारे में ये इसको लेकर चर्चा हो रही थी। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आरएसएस, बीजेपी और येदियुरप्पा के आपसी कलह के बाद ये फैसला लिया गया है। इस्तीफा देने से पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि वो दोपहर के भोजन के बाद राज्यपाल से मिलेंगे। बता दें कि कर्नाटका में बीजेपी के सरकार को बने अभी सिर्फ 2 साल ही हुए हैं।

  • Tokyo Olympics 2021: टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने जीता मुकाबला

    Tokyo Olympics 2021 में भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra) ने अपना दूसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत की झोली में एक और मेडल आने की आश बढ़ गई है। मनिका बत्रा ने 11-7, 11-10, 11-10, 11-09 से शानदार जीत हासिल की। यह मुकाबला करीब 30 मिनट तक चला।

Back to top button
Micromax In Note 2