ऑटो

Mahindra की XUV7OO का फीचर्स, डिजाइन और टेक्नोलॉजी देख कायल हो जाओगे

Mahindra & Mahindra ने XUV7OO के लिए एक नया टीज़र जारी किया है। नए वीडियो में XUV7OO के नए एड्रेनॉक्स 'इंटेलिजेंट' सिस्टम को भर-भर कर दिखाया गया है।

Mahindra & Mahindra ने XUV7OO के लिए एक नया टीज़र जारी किया है। नए वीडियो में XUV7OO के नए एड्रेनॉक्स ‘इंटेलिजेंट’ सिस्टम को भर-भर कर दिखाया गया है। कार की अदा ऐसी की देखते ही खरीदने का मन कर जाए। हालांकि, इस वीडियो में, महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी के बारे में कुछ प्रमुख फीचर्स का खुलासा भी किया है। इन फिचर्स में इंटीरियर के साथ ही XUV7OO के डिजाइन की एक झलक भी शामिल है।

वीडियो देख अब तक आप भी इस नई नवेली कार के दिवाने हो चुके होंगे। याद दिला दें कि साल 2011 में जब Mahindra ने भारत में XUV5OO को लॉन्च किया था। तब वह कंपनी की पहली SUV थी जिसमें मोनोकॉक फ्रेम का इस्तेमाल किया गया था। जिसने भारतीय कार प्रेमियों को इसका दीवाना बना दिया  था और कार निर्माता को बड़ी संख्या में बुकिंग मिली। कार निर्माता अब  XUV7OO को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, जो XUV5OO के नक्शेकदम पर चलेगी।

mahindra xuv700 new images
Photo Source: Mahindra Youtube

Mahindra XUV7OO का स्काईरूफ कमाल का है-

नई Mahindra XUV7OO कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से भरी हुई दिखाई दे रही है। जारी वीडियो में इसके दस फीचर्स के बारे में जानकारी मिलती है। जिसमें से पहला पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof) है। यानी कि कार में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। कंपनी इसे स्काईरूफ कह रही है। कार मालिक इसे वॉयस कमांड के जरिए भी एक्सेस कर पाएंगे। Mahindra द्वारा हाल ही में जारी एक क्लिप में, ये ड्यूल-पैन सनरूफ बहुत बड़ा दिखाई दे रहा है।

दूसरा ऑटो बूस्टर हेडलैम्प्स (Auto Booster Headlamps) है। वीडियो में Mahindra XUV7OO की ऑटो बूस्टर हेडलैंप जब वाहन की गति 80 किमी प्रति घंटे से अधिक हो जाएगी तो यह सुविधा एसयूवी को बढ़ी हुई रोशनी में सहायता करेगी।

 

mahindra xuv700 skyroof images
Photo Source: Youtube Mahindra

दस फीचर्स जो आपको सिर्फ XUV7OO में ही मिलेंगे-

तीसरा फ्लश-टाइप स्मार्ट डोर हैंडल (Flush-type Smart Door Handles) है। चौथा चालक उनींदापन का पता लगाना (Driver Drowsiness Detection) है। पांचवा स्मार्ट फ़िल्टर तकनीक (Smart Filter Technology) है। छठा हैलो एड्रेनोएक्स वॉयस कमांड (Hello AdrenoX Voice Commands) है। सातवां सोनी ३डी साउंड सिस्टम (Sony 3D Sound System) है। आठवां ड्राइव मोड (Drive Mode) है। नवां पर्सनलाइज्ड सुरक्षा अलर्ट (Personalised Safety Alerts) अलर्ट है। दसवां अमेज़न एलेक्सा सपोर्ट (Amazon Alexa Support) है। जिससे आप जो कहेंगे वो होता रहेगा। क्योंकि एलेक्सा आपकी सेवा में अब महिंद्रा कार में आपके साथ रहेगी।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button