ऑटो

Top Model of Mahindra Thar: यह हैं बाजार में उपलब्ध महिंद्रा थार के टॉप 5 मॉडल

Top Model of Mahindra Thar: आज कल युवाओं के बीच महिंद्रा की थार कार काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका क्रेज युवाओं के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है।

Top Model of Mahindra Thar: आज कल युवाओं के बीच महिंद्रा की थार कार काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका क्रेज युवाओं के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। कहीं घूमने जाना हो या दोस्तों के साथ पहाड़ों पर छुट्टी मनाना हो अब युवाओं की पहली पसंद थार कार बन गई है। इसी को देखते हुए महिंद्रा कंपनी एक के बाद थार कार के कई मॉडल बाजार में लॉन्च कर चुकी है।  ऐसे में आप भी यहां जाने थार के विभिन्न मॉडल और उनकी कीमत के बारे में यहां।

बता दें कि महिंद्रा थार की कीमत 13 लाख 17 हजार से शुरु होकर 15 लाख 53 हजार तक है। महिंद्रा कुल 10 थार के अलग अलग वेरिएंट्स के साथ बाजार में है। थार का बेस मॉडल एएक्स ऑप्शनल 4 सीटर कन्वर्टिबल टॉप है। थार का लेटेस्ट मॉडल एलएक्स 4-सीटर हार्ड टॉप डीजल एटी है।

1. महिंद्रा थार AX 4-Str कन्वर्टिबल पेट्रोल एमटी –

महिंद्रा थार AX 4-str कन्वर्टिबल पेट्रोल एमटी थार लाइनअप में पेट्रोल वेरीएंट है। और इसकी कीमत 13 लाख 17 हजार रुपये है। यह थार पेट्रोल एमटी मैनुअल ट्रैंस्मिशन में उपलब्ध है। इसमें 2 रंग का विकल्प दिया गया है। यह दो रंग Napoli Black और Red Rage है। इसका इंजन 1997 सीसी का है। इसमें कुल चार लोगों की बैठने की जगह है।

2. महिंद्रा थार AX 4 Star कन्वर्टिबल डीज़ल एमटी – 

महिंद्रा थार AX 4 Star कन्वर्टिबल डीज़ल एमटी लाइनअप मेंडीज़ल वेरीएंट है। इसकी क़ीमत 13 लाख 38 हजार है। महिंद्रा थार का यह मॉडल भी मैनुअल ट्रैंस्मिशन में उपलब्ध है। महिंद्रा थार का यह मॉडल भी 2 रंगों में उपलब्ध है। जोकि Napoli Black और Red Rage है। यह मॉडल कुल 2184 सीसी इंजन के साथ आता है। इसी के साथ इसमें भी चार लोगों के बैठने की जगह होती है।

KTM 125 Duke हुई लॉन्च, यहां देखें Price और Specification

3. महिंद्रा थार AX 4-STR हार्ड टॉप डीज़ल एमटी –

महिंद्रा थार AX 4-STR हार्ड टॉप डीजल एमटी लाइनअप मेंडीज़ल वेरीएंट है। इसकी क़ीमत 13 लाख 48 हजार है। इसमें भी मैनुअल ट्रैंस्मिशन उपलब्ध है। इसे भी बाजार में 2 रंग विकल्पों में ऑफ़र किया जा रहा है। पहला रंग Napoli Black और दूसरा Red Rage है। इस मॉडल का इंजन 2184 सीसी का है। इसमें भी आराम से 4 लोग बैठ सकते हैं।

4. महिंद्रा थार IX 4-STR हार्ड टॉप पेट्रोल एमटी –

महिंद्रा थार IX 4-STR हार्ड टॉप पेट्रोल एमटी लाइनअप में पेट्रोल वेरीएंट है। इसकी क़ीमत 13 लाख 79 हजार है। महिंद्रा थार lx 4-str हार्ड टॉप पेट्रोल एमटी मैनुअल ट्रैंस्मिशन में उपलब्ध है। यह बाजार में कुल 6 रंग विकल्पों के ऑफ़र में उपलब्ध है। इन रंगों में Napoli Black, Aqua Marine, Galaxy Grey, Rocky Beige, Mystic Copper और Red Rage हैं। इस थार मॉडल का इंजन 1997 सीसी का है। इसमें भी आराम से चार लोग बैठ सकते हैं।

PM Modi Car: आम लोग 2 करोड़ और पीएम के लिए 5 करोड़ में क्यों आती है Toyota Land Cruiser

5. महिंद्रा थार lx 4-str हार्ड टॉप डीज़ल एमटी – 

महिंद्रा थार Ix 4-STR हार्ड टॉप डीजल एमटी लाइनअप मेंडीज़ल वेरीएंट है। इसकी क़ीमत 14 लाख 9 हजार रुपये है। महिंद्रा थार lx 4-str हार्ड टॉप डीज़ल एमटी मैनुअल ट्रैंस्मिशन में उपलब्ध है। इस थार मॉडल में आपको 6 रंग विकल्प मिल सकते हैं। इसमें Napoli Black, Aqua Marine, Galaxy Grey, Rocky Beige, Mystic Copper और Red Rage रंग हैं। इस थार मॉडल का इंजन 2185 सीसी का है। इसमें भी चार लोग आराम से बैठ सकते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button