उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Assembly Result 2022: SP को जीताने का दावा करने वाले Swami Prasad Maurya खुद ही हार गए

Uttar Pradesh Assembly Result 2022 काे ताजा परिणाम में BJP के भगोड़े नेता Swami Prasad Maurya को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है। अब एक एक करके सामने आ रहा है। कौन सी सीट से कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है सब साफ हो रहा है।

Uttar Pradesh Assembly Result 2022 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए Swami Prasad Maurya को जोर हार का छटका लगा है। स्वामी प्रसाद मौर्य जोकि फाजिलनगर विधानसभा से चुनावी मैदान में थे अब वह हार गए हैं। उन्हे किसी और ने नहीं बल्की भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार कुसवाहा (Surendra Kumar Kushwaha) ने मात दी है।

फाजिलनगर विधानसभा से हारे Swami Prasad Maurya –

फाजिलनगर विधानसभा से चुनावी अखाड़े में खड़े स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। स्वामी प्रसाद 30 हजार वोट के अंदर ही सीमट गए। जबकी उन्ही के खिलाफ लड़ रहे बीजेपी प्रत्यासी ने 52 हजार से ज्यादा वोट के साथ जीत दर्ज की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनावी समय में जब बीजेपी को छोड़ समाजवादी पार्टी का हाथ थामा था। तभी से वह यूपी में अखिलेश को मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा कर रहे थे। लेकिन चुनाव के नजदीक आते-आते हालात इतने खराब हुए कि उन्हे अपनी फाजिलनगर की सीट निकालने में भी मुश्किल होने लगी।

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर फिर चलाई झाड़ू

बेटी संघमित्रा मौर्य का दांव भी रहा विफल –

चुनाव से कुछ दिन पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। संघमित्रा मौर्य बीजेपी की टिकट पर बदायूं से सांसद भी हैं। लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले जिस तरह से उन्होने अपना रंग दिखाया उससे साफ है कि अब वो न इधर की रहीं और न ही उधर की।

Assembly Election Result 2022: UP में BJP की जीत के जश्न के बीच Keshav Prasad Maurya गायब?

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने खत्म किया बेटी का करियर –

आरोप यह भी लग रहे हैं कि अब पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उनकी बेटी का राजनीतिक करियर भी अंधकार में जा रहा है। बीजेपी से दगा करके अब स्वामी प्रसाद बुरी तरह से फंस चुके हैं। बीजेपी से सांसद उनकी बेटी की सीट भी अब खतरे में है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button