दिल्ली

Delhi Doctors: दिल्ली में क्लिनिक डॉक्टर्स ने बढ़ाई फीस

राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के बाद मंहगाई भी बढ़ने लगी है। सब्जियों और दालों के बढ़ते दाम आम आदमी के पसीने निकाल रहे हैं। ये काफी नहीं था कि अब डॉक्टर्स (Delhi Doctors) ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है। रोजाना प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर्स (Delhi Doctors) अब मरीजों को देखने के लिए ज्यादा फीस मांगने लगे हैं। लॉकडाउन में बंद पड़े व्यवसाय और नौकरियों के जाने से आम जनता की जेब खाली है। ऐसे में इलाज के लिए ज्यादा फीस देना उसके लिए कठनाई का सबब बन सकता है।

प्राइवेट क्लिनिक डॉक्टर्स ने बढ़ाई फीस-

दिल्ली के रोहिणी इलाके में कई प्राइवेट क्लिनिकों में जहां पहले 300 रूपये डॉक्टर्स मरीज को देखने के लिए लिया करते थे, अब वह फीस 400 रूपये से ज्यादा कर दी गई है। जिन क्लिनिकों में पहले 600 रूपये फीस थी अब वो वहां 800 रूपये चार्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों की मारी जनता जाए तो जाए कहां।

आपदा को अवसर में बदला-

दिल्ली के डॉक्टर्स ने कहीं ना कहीं कोविड महामारी जैसी आपदा को अवसर में बदलने के लिए जुट गए हैं। लॉकडाउन के समय में सभी प्रकार के क्लिनिकों को बंद कर दिया गया था। इस तालाबंदी की वजह से इन क्लिनिकों में बैठने वाले डॉक्टर्स और स्टाफ की सैलरी पर भी ताला लग गया था। अनलॉक की प्रक्रिया के साथ ही लोगों की देख भाल के लिए इन क्लिनिकों को दूबारा से खोलने की इजाजत दी गई।

दिल्ली के प्रदूषण पर बारिश का प्रहार

बढ़ती फीस के साथ उठते सवाल-

लॉकडाउन में जितना भी नुकसान हुआ है कहीं ना कहीं उसकी भरपाई भी अब जनता की जेब से की जा रही है। सवाल यहां यह उठता है कि क्या जनता के ऊपर लॉकडाउन की मार नहीं पड़ी है? क्या जनता मंहगाई से परेशान नहीं है? क्या सभी समस्याओं का बोझा जनता के सर पर ही फोड़ा जाएगा?

Shammi Kapoor: भारतीय सिनेमा के पहले डांसिंग स्टार के बारे में सब कुछ यहां जानें

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button