देश

अब गर्मी से मिलेगी राहत, इन पांच राज्यों में हो सकती है बारिश!

मौसम विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में रविवार दोपहर को बारिश देखने को मिली। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है की दिल्ली समेत पांच राज्यों में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather Forecast : इस वक़्त दिल्ली समेत देश के ज़्यदातर राज्य भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के चलते लोगो के पसीने छूट गए हैं। लेकिन रविवार से ही उत्तर पश्चिम भारत में थोड़ी सी राहत देखने को मिली है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में रविवार दोपहर को बारिश देखने को मिली। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है की दिल्ली समेत पांच राज्यों में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग द्वारा साझा की जानकारी के मुताबिक आगामी पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लू नहीं चलेगी। जबकि, मध्य भारत और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के विदर्भ को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में आगामी चार दिनों तक लू चलने की कोइ संभावना नहीं है।

दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, 50 किमी प्रति घंटे की हवा के साथ गरज और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा विदर्भ, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांद जिले में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी। यहां अप्रैल का रिकॉर्ड उच्च तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 46.8 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 46.2 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में 45.1 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा के गुरुग्राम में 45.9 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के सतना में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला। जोकि अप्रैल का अभतक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं राजस्थान और दिल्ली में गुरुवार के दिन 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जोकी 12 साल में अप्रैल का सबसे अधिक तापमान वाला दिन दर्ज किया गया है।

UGC और AICTE द्वारा सार्वभौमिक मानव मूल्यों पर कार्यशाला का आयोजन

आईएमडी ने एक बयान के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। सोमवार को विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

List of Bank Holidays: मई में 13 द‍िन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की Bank Holiday List

वहीं, लू चलने की घोषण तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है।आईएमडी के अनुसार यदि सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान है, तो ‘प्रचंड लू’ की घोषणा की जाती है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button