Congratulation India: 5 अगस्त के नाम हुए तीन इतिहास, देखें ये जानदार तस्वीरें
आज 5 अगस्त है। 2019 से लेकर 2021 तक 5 अगस्त अब इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा चुका है। 2019, 5 अगस्त को कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, 2020 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ और आज 2021, 5 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम का 41 वर्षों का इंतेजार भी खत्म हुआ।

आज 5 अगस्त है। 2019 से लेकर 2021 तक 5 अगस्त अब इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा चुका है। 2019, 5 अगस्त को कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, 2020 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ और आज 2021, 5 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम का 41 वर्षों का इंतेजार भी खत्म हुआ। संयोग कहें या फिर कुछ और लेकिन ये तारीख अब भारत की हो गई है।
A COMEBACK of the highest order! 🔥🔥🔥#IND scored two back-to-back goals in the second quarter to make it 3-3 vs #GER and then broke through in the third quarter to turn the match in their favour. 👏#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #BestOfTokyo pic.twitter.com/SW8ZrbGrTp
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 5, 2021
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर हॉकी ट्रेंड में है। कुछ हैस्टैग हैं #CongratulationIndia #ChakDeIndia #WhatAGame जोकि सबसे ऊपर हैं। इसी के साथ-साथ #5thAugust #Article370 भी ट्रेंड में है। ऐसे में आज आपको उन ऐतिहासिक तस्वीरों को देख लेना चाहिए जिनका इतिहास 5 अगस्त से जुड़ा हुआ है।
2019, 5 अगस्त आर्टिकल 370 हमेशा-हमेशा ले लिए खत्म-
आर्टिकल 370 को लेकर नेता कहते रहें कि इसे छुआ तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन 5 अगस्त को जब आर्टिकल 370 को संसद में जड़ से हटाया गया तब एक परिंदा भी चोच नहीं मार सका। केंद्र सरकार की प्लानिंग के आगे सब छोटे पड़ गए थे। विपक्ष को समझ में नहीं आ रहा था कि वो विरोध करे या फिर समर्थन। हालांकि बाद में कई मुद्दों को लेकर विरोध भी हुआ और आज भी कुछ पार्टियां हैं जो चाहती हैं कि दूबारा से आर्टिकल 370 को लागू कर दिया जाएगा। इस पूरा श्रेय पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जाता है। आप भी इस तस्वीर को देख कर समझ सकते हैं जिसमें गृह मंत्री अमित शाह की पीठ पीएम मोदी थप-थपा रहे हैं।

Tokyo 2020 पुरुष हॉकी ने रचा इतिहास, ब्रांज मेडल किया अपने नाम
अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन-
करीब 500 वर्षों का इंतेजार 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में खत्म हुआ। जब पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए खुद अगवानी की और भूमि पूजन के लिए पहली ईंट रखी। ये क्षण किसी भी भारतीय हिंदू के लिए गौरव से कम का दिन नहीं था। इस दिन राम भक्तों ने देश में दिवाली मनाई थी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय के साथ देश दुनिया से तमाम अतिथि, संत समाज इस मौके पर मौजूद थे।

‘इजरायल का मजा चाहिए अगर अपने ही देश में कभी चले आना उत्तर प्रदेश में’- लंगड़ा ऑपरेशन जारी
भारतीय हॉकी का 41 वर्षों का इंतेजार भी हुआ खत्म-
Tokyo Olympics में 5 अगस्त 2021 की तारीख पर भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने ब्रांज मेडल अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम का 41 वर्षों का संघर्ष आज रंग लाया। टीम ने रोमांच से भरे मैच में जर्मनी को 5-4 से मात दी। आज के मुकाबले की कई तस्वीरें हैं जोकि अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। उनमे से एक फोटो आपके लिए।
