देश

Manipur के मुख्यमंत्री बने N Biren Singh

मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) को रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया।

मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) को रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। मणिपुर के लिए मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की थी। इसी के साथ मणिपुर में पार्टी नेता भूपेंद्र यादव, मणिपुर के राजा और भाजपा के राज्यसभा सांसद लीशेम्बा सनाजाओबा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी वहां मौजूद रहे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री बने एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) –

एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) एक बार फिर से मणिपुर के मुख्यमंत्री के रुप में बीजेपी की तरफ से चुने जा चुके हैं। खुद के मुख्यमंत्री बनने पर एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर सभी को धन्यवाद कहा। एन बीरेन सिंह ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।माननीय राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को मुझे विधायक दल के नेता के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद। मैं मणिपुर के प्रत्येक कार्यकर्ता को आज भाजपा सरकार लाने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए… धन्यवाद देता हूं।”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी बधाई –

एन बीरेन सिंह की मुख्यमंत्री पद की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण ने कहा,“यह सभी द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो, क्योंकि केंद्र आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान दे रहा है।”

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button