Covid19 Updates India: देश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगी
![COVID19 Updates India](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2020/11/Untitled-design-2020-11-13T113736.836.jpg?fit=617%2C400&ssl=1)
देश में कोविड-19 के नए मरीजों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार 878 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 547 रही। देश के लिए राहत की बात हाई कोरोना रिकवरी रेट का होना है। कोरोना के कुल 49 हजार 79 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। यह संख्या नए कोरोना पॉजिटिव मामलों से 4 हजार से भी ज्यादा है।
देश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम
देशभर में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट आई है। देश में कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 87 लाख 28 हजार 795 हो गई है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या देशभर में अब 1 लाख 28 हजार 688 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 44,878 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 87,28,795 हुई। 547 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,28,668 हुई।
4,747 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,84,547 रह गए। 49,079 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 81,15,580 हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2020
घटती कोरोना संक्रमितों की संख्या
देशभर में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। अब देश में कोरोना एक्टिव मामले 4 लाख 84 हजार 547 ही रह गए हैं। इससे पहले देश में 7 लाख के पार कोरोना एक्टिव केस भी गए हैं।
त्योहारी सीजन में कोरोना का कहर
त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ भाड़ देखी जा सकती है। भीड़ भाड़ इलाकों में कोरोना के फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सरकार भी लगातार लोगों को दो गज दूरी और मास्क पहनने को लेकर जनता को जागरूक कर रही है।