Children’s Day 2021: भारत में क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व
बाल दिवस यानी 14 नवंबर को हर साल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। साथ ही इसका महत्व बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा पर बात करने और बाल संरक्षण के लिए भी बढ़ जाता है।

Children’s Day 2021: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के खास मौके पर भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जाता है। बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से काफी लगाव और प्रेम था। साथ ही बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के रूप में बुलाते थे। ऐसे में बाल दिवस बच्चों को समर्पित एक राष्ट्रीय त्योहार है जिसे हर साल 14 नवंबर को देश में मनाया जाता है।
बच्चों के लिए होता है खास दिन-
14 नवंबर 1889 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। जवाहरलाल नेहरू बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध थे। चाचा नेहरू बच्चों को एक राष्ट्र की असली ताकत मानते थे। उनका मानना था की बच्चे समाज की असली नींव है। चाचा नेहरू ने कहा था “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा।”
बाल दिवस का इतिहास-
Children’s Day History: विश्व के विभिन्न देशों में अलग अलग समय पर बाल दिवस मनाया जाता है। वैसे तो साल 1925 से ही बाल दिवस मनाया जाने लगा था लेकिन यूनाइटेड नेशन (UN) ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। भारत में बाल दिवस की शुरुआत 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के उपरांत मनाया जाने लगा। सर्वसहमति फैसला लेते हुए तय किया गया की चाचा नेहरू के जन्मदिन के खास मौके पर बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जाएगा।
बाल दिवस का महत्व-
Children’s Day Significance: बाल दिवस यानी 14 नवंबर को हर साल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। लेकिन साथ ही इसका महत्व बच्चों के अधिकारों, उनकी देखभाल और शिक्षा पर बात करने और बच्चों के खिलाफ हो रहें अन्याय पर आवाज उठाने और बात करने के लिए भी बढ़ जाता है। ऐसे में 14 नवंबर का दिन बच्चों के लिए बेहद ही खास हो जाता है।
14 नवंबर से शुरू होगा बाल सप्ताह समारोह का आयोजन-
राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार हर साल की तरह इस साल भी जवाहरलाल नेहरु जन्म दिवस के मौके पर 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ 14 नवंबर को किशोर गृह में किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हिम्मत सिंह कविया ने बताया कि बाल सप्ताह का शुभारंभ 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर किया जाएगा।
New Delhi World Book Fair 2022 की तारीख, जगह और विशेष बातें, सबकुछ जाने यहां
यह सुभारंभ पुराना राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, डेडानसर रोड़, जैसलमेर में किया जाएगा। जिसमें बाल कल्याण समिति, किशाेर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन 1098 और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से बालश्रम, भिक्षावृति, चाइल्ड लाइन के माध्यम से ओपन हाऊस गतिविधियों का आयोजन व राजकीय, गैर राजकीय संस्थानों में आवासित बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 20 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इन सर्दियों में रोजाना लहसुन खाने से आपको होंगे ये पांच फायदे