लाइफस्टाइल

इन सर्दियों में रोजाना लहसुन खाने से आपको होंगे ये पांच फायदे

खान-पान में लहसुन का उपयोग आपको कई बिमारियों से बचा सकता है। रोजाना लहसुन खाने के अपने ही फायदे बताए गए हैं। जिससे आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है। भारतीय व्यंजनों में लहसुन का उपयोग काफी पुराना है।

खान-पान में लहसुन का उपयोग आपको कई बिमारियों से बचा सकता है। रोजाना लहसुन खाने के अपने ही फायदे बताए गए हैं। जिससे आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है। भारतीय व्यंजनों में लहसुन का उपयोग काफी पुराना है। जिसकी वजह से आप भारतीय घरो में आसानी से लहसुन के अचार, चटनी, रोटी, सेव, सूप और ज्यादातर व्यंजनों में इसके उपयोग को देख सकते हैं। हालांकि भारतीय किचन को लहसुन के बिना अधूरा देखा गया है। आईए जानते हैं इस सर्दी क्यों है लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा जरुरी।

सर्दियों में क्यों है लहसुन खान जरुरी-

देश के कई राज्यों में सर्दियों का आगमन हो चुका है। हर एक तारीख पर सुबह ज्यादा सर्द होती जा रही है। ऐसे में सभी के सामने खुद को बाहर से ज्यादा अंदर से शरीर को गर्म रखने की जरुरत है। ताकि आपका शरीर सर्दियों में कमजोर रोग प्रतिरोधक शक्ति के कारण कहीं रोगों से जकड़ न जाए। इसलिए जरुरी है कि शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए हम अपने खान-पान में लहसुन के इस्तेमाल की अच्छी आदत डालें।

लहसुन के बारे में क्या कहते हैं वैज्ञानिक-

वैज्ञानिकों का मानना है कि लहसुन में सल्फर की मौजूदगी अच्छी मात्रा में होती है। सल्फर शरीर को कई बीमारियों से बचाने में उपयोगी होता है। लहसुन में मौजूद सबसे महत्वपूर्ण यौगिक एलिसिन है। जब हम ताजा लहसुन काटते हैं, तो एलिसिन निकलता है। अगर हम लहसुन को काट कर छोड़ दें तो लहसुन से एलिसिन दूर हो जाता है। इसके अलावा लहसुन में मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम और फाइबर सहित तत्व भी होते हैं।

आयुर्वेद में लहसुन एक औषधी है-

आयुर्वेद में लहसुन को औषधीय गुणों से भरपूर वस्तु माना गया है। कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन कई लाभ प्रदान करता है जिसे विज्ञान भी सिद्ध कर चुका है। लहसुन में कई ऐसे यौगिक भी होते हैं जिनमें औषधीय गुण पाए जाते हैं।

सर्दियों में लहसुन खाने के फायदे-

आपकी इम्युनिटी को करेगा मजबूत-

लहसुन से शरीर की इम्युनिटी को मजबूती मिलती है। 12 सप्ताह के एक अध्ययन में यह पाया गया कि जिन लोगों ने रोजाना लहसुन का सेवन किया उनमें सर्दी से जुड़ी 63 फीसदी कम समस्याएं थीं। साथ ही, यह देखा गया कि सर्दी के लक्षणों की अवधि कम हो गई थी। यानी बिना लहसुन का सेवन करने वाले लोग इन सर्दियों में खुद को अंदर से गर्म रखते हुए कम सर्दी महसूस कर सकते हैं।

नियंत्रण में रहेगा आपका उच्च रक्तचाप-

लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। एक अध्ययन से पता चलता है कि लहसुन उच्च रक्तचाप में दवा के रूप में काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन को शहद के साथ खाने से बहुत फायदा होता है।

वजन को नियंत्रित करने में मददगार-

लहसुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन इसी के साथ इसमे कैलोरी बहुत कम होती है। जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर तनाव में रहते हैं उन्हें सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना चाहिए। इससे आपका वजह नियंत्रण में रहेगा। इससे सर्दियों में आपके शरीर को इम्यूनिटी मिलने के साथ वजन भी कम होगा।

लहसुन से मधुमेह का खतरा होगा कम-

लहसुन रक्त में ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसलिए, यह मधुमेह के खतरे को भी कम करता है।

महिलाओं की हड्डियों के लिए उपयोगी-

चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि एस्ट्रोजन हार्मोन के कारण महिलाओं की हड्डियों को होने वाले नुकसान को लहसुन की मदद से रोका जा सकता है।

दांतों को सड़ने से बचाएगा लहसुन-

लहसुन आपके दांतों के स्वास्थ्य में भी उपयोगी है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों की सड़न को रोकने में मदद करते हैं।

Health Tips: खड़े होकर पानी पीने से नसों में होता है तनाव, हो सकती हैं ये बीमारियां

इन तरीकों से करें लहसुन का उपयोग-

अपने खान पान में लहसुन का तड़का जरुर लगाएं। सब्जी, दाल से लेकर पराठे तक में आप लहसुन की कुछ पूति जरुर डालें। इससे आपको व्यंजन के स्वाद के साथ शरीर का भी ख्याल रखने में मदद मिलेगी।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button