देश

असम और मिजोरम के बीच चली गोली! 5 शहीद, 50 से ज्यादा घायल, जाने क्या है असल मुद्दा

असम और मिजोरम (Assam & Mizoram Conflicts) के बीच सदियों पुराने सीमा विवाद अब हिंसक हो चुका है। सोमवार को दोनों राज्यों के बीच विवादित सीमा पर लोगों को बीच हिंसक झड़प हो गई।

असम और मिजोरम (Assam & Mizoram Conflicts) के बीच सदियों पुराने सीमा विवाद अब हिंसक हो चुका है। सोमवार को दोनों राज्यों के बीच विवादित सीमा पर लोगों को बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में लोगों का बीच बचाव करने पहुंती पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं पैर में गोली लगने से असम के कछार जिले के एसपी निंबालकर वैभव चंद्रकांत (Nimbalkar Vaibhav Chandrakant) समेत 50 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिसके बाद से ही एक बार फिर से असम और मिजोरम की सीमा पर तनाव और भी बढ़ गया है।

राज्य पुलिस कर्मियों की मौत की पुष्टि करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा कि “मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम पुलिस के छह बहादुर जवानों ने असम में हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।” इसके बाद एक सरकारी बयान में ये साफ किया गया कि छह नहीं बल्की पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

इस हिंसा के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद शहीद जवानों को अंतिम विदाई देने पहुंचे। जहां राजकिय सम्मान के साथ पुलिसकर्मियों के शव को अंतिम विदाई दी गई। सरमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि “स्पष्ट सबूत” सामने आ रहे हैं। जिससे “दुर्भाग्य से दिखाता है कि मिजोरम पुलिस ने असम पुलिस कर्मियों के खिलाफ लाइट मशीन गन (एलएमजी)” का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “यह दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है और स्थिति की मंशा और गंभीरता के बारे में बहुत कुछ बताता है।”

भारत के इलाके में ‘कथित चीनी नागरिकों’ ने लगाए टेंट, सीमा पर गर्म हालात

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होने लिखा कि “5 असम पुलिस कर्मियों की हत्या और कई को घायल करने के बाद मिजोरम पुलिस और गुंडे ऐसे खुशी मना रहे हैं।- ये दुखद और भयावह है।” आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि इस झड़प के बाद कैसे इंस्टाग्राम का सहारा लेकर लाइव लोग और वर्दी में खड़े लोग खुश दिखाई दे रहे हैं।

मोदी सरकार के आंकड़ों के खिलाफ उतरे योगी के विधायक, कह दी ये सच्चाई!

इस वीडियो के देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे इन लोगों ने किसी चीनी या पाकिस्तानी घुसपैठिए को मौत के घाट उतार दिया है। क्योंकि असम हो या फिर मिजोरम दोनों ही राज्य भारत के ही हैं। इसलिए दोनों ऐसे लड़ेंगे तो खून भारत का ही बहेगा। सीमा विवाद जैसे मुद्दे लड़ाई से नहीं बल्की शांति वार्ता से भी सुलझाए जा सकते हैं। इसके लिए दोनों राज्य सरकारों को एक टेबल पर बैठकर जल्द ही फैसला लेना चाहिए।

 

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button