लाइफस्टाइल

रक्षाबंधन के शुभ मौके पर पांच आसान मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन से सजाएं अपना हाथ

भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। इस रिश्ते में प्यार और विश्वास के अलावा लड़ाई, नोकझोंक कहासुनी होती रहती है। पर यह रिश्ता सब रिश्तों से अनमोल होता है।

भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। इस रिश्ते में प्यार और विश्वास के अलावा लड़ाई, नोकझोंक कहासुनी होती रहती है। पर यह रिश्ता सब रिश्तों से अनमोल होता है। वैसे तो भाई बहन के लिए हर दिन ही एक दूसरे के लिए त्यौहार के समान होता है लेकिन यह एक ऐसा खास दिन होता है जिसे पूरे भारत के भाई बहन बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

Raksha Bandhan 2021 भाई बहन का त्योहार-

भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन काफी करीब है। बहन भाई इस दिन का इंतजार लंबे समय से कर रहे होते हैं। इस त्यौहार में बहने अपने हाथों से अपने भाई की कलाई पर प्यार भरा धागा बांधती हैं और अपने भाई के लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को हमेशा खुश और सुरक्षित रखने का वादा करते हैं। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए डिजाइनर कपड़ों से लेकर सजने सवरने तक की खास तैयारी होती है। बहने जिस हाथ से अपने भाइयों को राखी बांधती है उस हाथ की हथेली को मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन से सजाया जाता है।

मेंहदी आज के दिन क्यों है खास-

बहने राखी के एक-दो दिन पहले अपने हाथों को मेहंदी लगाती हैं। कोरोना के कारण बाहर जाकर मेहंदी लगाना भी अभी के हालात के अनुसार खतरा हो सकता है। आप अपने घरों पर ही मां ,भाभी, बहन या खुद से ही अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं। आइए हम आपको कुछ लेटेस्ट एंड इजी क्विक मेहंदी का डिजाइन दिखाते हैं। जिसे लगाना काफी आसान होगा और आप इसे आसानी से अपने हाथों पर भी लगा सकती हैं।

मेहंदी के 5 अलग-अलग डिजाइन जो घर जिसे आप भी घर बैठे लगा सकते हैं-

फूल वाला डिजाइन-

अगर आप में मेहंदी लगाने की अच्छी कला है तो आप फूल वाला डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन में हाथ के बीचोबीच एक फूल बना होता है। ये डिजाइन काफी अच्छा होता है और इसे लगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है।

फूल वाला डिजाइन मेंहदी फोटो
Photo Source: Social Media

एरेबिक डिजाइनइस-

एरेबिक डिजाइन को लगाना काफी आसान होता है। यह डिजाइन कई समय से ट्रेड में चल रहा है। अगर आपके पास कम वक्त है और आप एक अच्छा सा डिजाइन लगाना चाहती हैं तो आपके लिए यह डिजाइन बेस्ट होगा।

Aerobic Mehndi Design Photo
Photo Source: Social Media

फ्लोरल मेहंदी-

फ्लोरल मेहंदी का डिजाइन नीचे से लेकर हाथ की उंगलियों तक होता है। यह मेहंदी सदाबहार मेहंदी है जो हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है।

Floral Mehndi Design Rakshabandhan 2021
Photo Source: Social Media

शेडेड मेहंदी-

यह डिजाइन बेहद खूबसूरत होता है। इसमें बाहर की ओर आउटलाइन बनाकर उसे अंदर की ओर शेड देकर भरा जाता है। इसे लगाना काफी आसान होता है। इसे आप अपने हाथों पर ट्राई कर सकते हैं।

sheded mehndi design images
Photo Source: Social Media

बेल डिजाइन मेहंदी-

बेल वाले डिजाइन की मेहंदी लगभग सभी को बनानी आती है। यह सिंपल सोवर मेहंदी होती है। जिसे लगाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और यह तुरंत सुख भी जाती है। यह हाथों पर काफी स्टाइलिश दिखती है।

bell mehndi design images
Photo Source: Social Media

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button