लाइफस्टाइल

Singhara Benefits: सिंघाड़ा खाने से होने वाले 11 फायदे

Singhara Benefits: कुछ खास चीजें होती हैं जिसको प्रकृति मौसम के हिसाब से बदलती है। उन्हीं में एक खास फल है, सर्दियों में बिकने वाला सिंघाड़ा (Water chestnut or Singhara)। अन्य सीजनल फलों की तरह यह सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही होता है।

Singhara Benefits: सर्दियां आते ही हम अपनी बहुत सी आदतों में बदलाव लेकर आते हैं। वैसे ही कुछ खास चीजें होती हैं जिसको प्रकृति मौसम के हिसाब से बदलती है। उन्हीं में एक खास फल है, सर्दियों में बिकने वाला सिंघाड़ा (Water chestnut)। अन्य सीजनल फलों की तरह यह सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही होता है। सिंघाड़ा आटा आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे अच्छे कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा बढ़ाने वाले पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसलिए इसे नवरात्रि में व्रत रखने वाले भक्त खाना पसंद करते हैं। क्योंकि इसे खाने से उनके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

पानी में पैदा होता है सिंघाड़ा-

ये एक ऐसा फल है जो पानी में पैदा होता है और सर्दी की शुरुआत में फलना शुरू होता है। इसके फल के अलावा हम सिघांड़े के आटा को व्रत के समय भी उपयोग करते हैं। सिंघाड़े (Singhara) में पॉलिफेनल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल माना जाता है। इनके सेवन से गजब के फायदे मिलते हैं। ये कई तरह की बीमारियों में भी फायदेमंद साबित होता है।

सिंघाड़ा खाने के लिए डॉक्टर भी देते हैं सलाह-

अगर आप अभी तक सिंघाड़े के फायदों से अनजान हैं तो यहां निम्नलिखित में पढ़े सिंघाड़ा खाने से आपकी सेहत को होने वाले गुणकारी फायदे। सिंघाड़ा (Singhara) खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। क्योंकि सिंघाड़े में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और ये आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर होते हैं। पता चला, कि आटा एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों की गिनती के मामले में भी कम नहीं है।

सिंघाड़े का आटा जरुर खाएं-

सिंघाड़े का आटा विटामिन बी6, पोटेशियम (350 से 360 मिलीग्राम प्रति आधा कप), तांबा, राइबोफ्लेविन, आयोडीन और मैंगनीज से भरा होता है। आयोडीन और मैंगनीज आपकी थाइरोइड की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। जिससे यह कह सकते हैं कि आटा एक फायदे अनेक।

शरीर में पानी की कमी को करता है दूर-

सिंघाड़े के आटे में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे सिंघाड़े के बारे में कहा जाता है कि यह शरीर में पानी को बनाए रखने में मदद करता है। यानि की आपके शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करता है।

इस Karwa Chauth अपनी पत्नी को दें इनमे से कोई Special Gift

वजन कम करने में करता है मदद-

सिंघाड़ा आटा (Singhara Aata) फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर पचने में सबसे अधिक समय लेता है। यह आपको भरे हुए होने का एहसास देता है, जिससे आप अन्य उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थों को खाने से बचते हैं। इससे आपका वजन भी कम होता है और आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत भी नहीं होती है।

Singhara या सिंघाड़ा का आटा खाने से होने वाले निम्नलिखित ग्यारह फायदे-

पहला- सिंघाड़ा खाने वाले लोग खासकर की वो जोकि अस्थमा के मरीजों हैं उनके लिए यह फायदेमंद।
दूसरा- सिंघाड़ा डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना गया है।
तीसरा- जिस भी व्यक्ति को एसिडिटी, गैस और अपच की दिक्कत हो वह सिंघाड़ा जरुर खाए।
चौथा- क्रैक हील को रिपेयर करने के लिए सिंघाड़े का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं। सिंघाड़े का पेस्ट शरीर के किसी हिस्से में दर्द या सूजन से राहत दिला सकता है।
पांचवा- गर्भवती महिलाएं जोकि सिंघाड़े का सेवन करती है उनके लिए यह एक हेल्दी ऑप्शन है।
छठा- सिंघाड़े का सेवन करने से दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
सातवां- जो भी व्यक्ति बवासीर जैसी बिमारी का सामना कर रहे हैं उनके लिए सिंघाड़ा खाना लाभदायक है।
अठवां- सिंघाड़े में मौजूद गुणकारी विटामिन और पोटेशियम, मिनरल से शरीर में खून की भी बढ़ोतरी होती है। जिससे खून संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं।
नौवां- अगर आप भी दिनभर ऊर्जावान रहना चाहते हैं तो आपको सिंघाड़े का सेवन फल के रुप में जरुर करना चाहिए। सिंघाड़ा आपके शरीर को ऊर्जा पहुंचाता है।
दसवां- आप में से किसी को भी अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या हो तो वह सिंघाड़े का सेवन जरुर करे। सिंघाड़ा खाने से पेट की समस्याओं से निजात मिलता है।
इग्यारहवां- सिंघाड़ा गले की कई समस्याओं में राहत पहुंचाता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button