ताज़ातरीनदिल्ली

कोरोना संकट में जरुरतमंदों तक खाना से लेकर मेडिकल किट तक पहुंचा रही है सदय एनजीयो

इस समस्या पर सभी की नजर भले ही ना गई हो लेकिन इस समस्या का समाधान भी ऑक्सीजन की तरह ही बहुत जरुरी है। क्योंकि इस समस्या का नाम भूख है। जिसकी वजह से साल में ना जाने कितने लोग मर जाते हैं। भूख का इलाज खाना है उन सभी जरुरतमंद लोगों के लिए जोकि अपना पेट पालने में असमर्थ हैं। ऐसे ही लोगों का हाथ अब दिल्ली में सदय 'सदैव सबके लिए सेवार्थ' एनजीओ ने थामा है।

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की वजह से कई परिवारों ने अपनो को खोया। कई बच्चे अनाथ हुए। तो वहीं राजधानी दिल्ली में इसी बीच एक और समस्या ने जन्म लिया। इस समस्या पर सभी की नजर भले ही ना गई हो लेकिन इस समस्या का समाधान भी ऑक्सीजन की तरह ही बहुत जरुरी है। क्योंकि इस समस्या का नाम भूख है। जिसकी वजह से साल में ना जाने कितने लोग मर जाते हैं। भूख का इलाज खाना है उन सभी जरुरतमंद लोगों के लिए जोकि अपना पेट पालने में असमर्थ हैं। ऐसे ही लोगों का हाथ अब दिल्ली में सदय (Saday NGO) ‘सदैव सबके लिए सेवार्थ’ एनजीओ ने थामा है। सदय एनजीओ दिल्ली में ना सिर्फ भूखों का पेट भर रही है बल्की कोरोना संकट के समय में उन्हे जरुरी मेडिकल किट के साथ मास्क और सैनिटाइजर भी मुहैया करवा रही है।

‘सदय किचन छोटी सी आशा’

‘सदय किचन छोटी सी आशा’ के अंतर्गत सदय एनजीओ (Saday NGO) उन सभी लोगों के लिए रोजाना खाना बनाता है जोकि फूटपाथ और दिल्ली की सड़कों पर खाली पेट अपनी रात गुजार देते हैं। इन लोगों के लिए रोजाना खाना बनाकर, बकायदा उन्हे पैकेट्स में पैक करके रात के समय उन तक पहुंचाया जाता है। कोरोना संकट के दौरान विशेष साफ-सफाई से जुड़ी बातों का भी ख्याल रखा जाता है। सदय किचन में पकने वाला खाना ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्की शरीर के लिए पौष्टिक भी। इसी दौरान वो लोग जिनके पास मास्क या सैनिटाइजर नहीं होता उनको वो भी मुहैया करया जाता है। सदय किचन फिलहाल के लिए सुभाष नगर, तिलक नगर और हरि नगर में इन फूड पैकेट्स को जरुरतमंद लोगों तक पहुंचा रहा है।

saday medical kit

सदय एनजीओ का मेडिकल किट वितरण

सदन एनजीओ की तरफ से मेडिकल किट का भी वितरण किया जा रहा है। इस मेडिकल किट में 7 चीजों को रखा गया है। जोकि इस समय कोरोना महामारी से लड़ने में पहली दिवार की तरह हैं। इस मेडिकल किट में पैरासिटामोल, मल्टीविटामिन टैबलेट, मल्टीमिनरल टैबलेट के साथ ही मास्क, हैंड ग्लब्स और सैनिटाइजर को भी रखा गया है। ये किट डेली वेज वर्कर्स को दी जा रही हैं। ताकि वो अपने आप का कोरोना संकट से बचाव कर सकें। इस पुरी किट का खर्च 150 रुपये के लगभग का है जोकि सदय एनजीओ फ्री में ऐसे लोगों को मुहैया करवा रही है। हाल ही में 29 मई को द्वारका मोड़ इलाके में भी सदय एनजीओ (Saday NGO) ने 100 मेडिकल किट का वितरण किया था। साथ ही लोगों को ये भी बताया कि इस मेडिकल किट में मौजूद दवाईओं का कब और कैसे इस्तेमाल करें।

saday medical kit
saday medical kit

Sagar Muder Case: ओलंपिक विजेता सुशील की हुई गिरफ्तारी, कई दिनों से थे फरार, जानें पूरा मामला

सदय एनजीओ से कैसे जुड़ें

सदय एनजीओ (Saday NGO) तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद है। जहां आप उनकी रोजाना की एक्टिविटी को देख सकते हैं। और साथ ही अगर आप भी सदय एनजीओ के इस नेक काम में भागीदार बनना चाहते हैं तो आपके यहां नीचे दिए गए बैंक अकाउंट पर डोनेट भी कर सकते हैं।

Saday Charitable Trust
Account number: 732005000147
IFS/NEFT/RTGS: ICIC0007320
Or
7532019866 (Gpay, Phonepe, PAYTM)
UPI ID sadaysadev@icici

saday bank
saday bank
saday medical kit s
saday medical kit s

आप इन लिंक के माध्यम से सदय एनजीओ से सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं।

फेसबुक के लिए-

https://www.facebook.com/sadeysadev/

ट्वीटर के लिए-

https://twitter.com/Sadaysadev?s=09

दिल्ली में 18 से 44 के लोगों को नहीं लग रही वैक्सीन, 6 दिन का स्टॉक शेष

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button