मनोरंजन

हिंदू बनी अभिनेत्री Nayanthara के जन्मदिन पर जाने उनका फिल्मी सफर

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) का आज जन्मदिन है। नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को हुआ था। अभिनेत्री नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ा नाम है।

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा (Nayanthara) का आज जन्मदिन है। नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को हुआ था। अभिनेत्री नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ा नाम है। नयनतारा का नाम हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की गिनती में भी शामिल है। नयनतारा न केवल अपनी फिल्मों और अभिनय के लिए बल्कि अपनी निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

नयनतारा ने ऐसे किया मलयालम सिनेमा में एंट्री-

नयनतारा (Nayanthara) का जन्म बेंगलुरु में एक मलयाली ईसाई परिवार में हुआ था। उनके पिता वायु सेना में एक अधिकारी थे जिसके कारण उन्होंने देश के कई हिस्सों में समय बिताया। नयनतारा ने अपनी स्कूली शिक्षा चेन्नई, दिल्ली, जमनानगर और गुजरात में पूरी की। नयनतारा अपने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग भी करती थीं। 2003 में, निर्देशक सत्यन अंतिकाड ने उन्हें अपनी मलयालम फिल्म ‘मनसिनक्करे’ में ब्रेक दिया। इस फिल्म के जरिए नयनतारा ने मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया था।

Nayanthara की तमिल में पहली फिल्म-

इसके बाद, 2005 में, नयनतारा ने ‘अय्या’ फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू भी किया। जिसके बाद वह एक तेलुगु फिल्म ‘लक्ष्मी’ में भी नजर आईं। उन्होंने एक के बाद एक तेलुगु और तमिल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। जिससे वह सिनेमा में प्रसिद्ध अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गईं।

कन्नड़ फिल्मों में नयनतारा की एंट्री-

तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपना नाम बनाने के बाद नयनतारा (Nayanthara) ने 2010 की फिल्म ‘सुपर’ से कन्नड़ में अपनी शुरुआत की। नयनतारा को फिल्म ‘श्री राम राज्यम’ में सीता की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by nayanthara🔵 (@nayantharaaa)

Kangana को देश से बाहर निकालने की उठी मांग, फूंके गए पुतले

नयनतारा ने बदला अपना धर्म-

नयनतारा का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। नयनतारा ने चेन्नई में आर्य समाज मंदिर के माध्यम से अपना धर्म परिवर्तन किया। नयनतारा (Nayanthara) की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। उनका नाम सबसे पहले निर्देशक और अभिनेता सिलंबरसन राजेंदर के साथ जुड़ा था। लेकिन 2006 में, नयनतारा ने खुद अभिनेता के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button