मनोरंजन

‘Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani’ से देखें रणवीर और आलिया का रोमांटिक अंदाज

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (‘Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani’) के सेट से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई हैं।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (‘Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani’) के सेट से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई हैं। काफी समय से दोनों नई दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। तस्वीरें दिल्ली के कुतुब मीनार की बताई जा रही हैं।

दिल्ली के कुतुब मीनार पहुंचे रणवीर और आलिया

तस्वीरों में रणवीर सिंह ने व्हाइट क्लासिक सूट पहना हुआ है, जबकि आलिया भट्ट ने व्हाइट फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। ऑनलाइन दिखाई देने वाली तस्वीरों में दोनों एक साथ घूमते हुए और नाटकीय रूप से स्मारक पर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का अंदाज काफी निराला है।

धर्मेंद्र और शबाना भी हुए कैमरे में कैद

निर्देशक करण जौहर कुछ पर्दे के पीछे की तस्वीरों में आलिया और रणवीर के साथ दृश्य पर चर्चा करते भी नजर आ रहे हैं। फैंस ने शबाना आजमी और धर्मेंद्र सिंह को भी वहां पर देखा। जिनकी फोटो खींचकर एक फैंस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस दौरान वहां मौजूद कोरियोग्राफर फराह खान की भी तस्वीरें खींची गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DaadHiWaaLeBhaiYaan (@daadhiwaalebhaiyaan)

एयरपोर्ट पर Nora Fatehi का यूं चलना गजब ढा गया!

बड़े पर्दे पर जल्द ही आएगी ‘Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani’ फिल्म

पांच साल के अंतराल के बाद, करण जौहर ने ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ निर्देशन में वापसी की। निर्देशक के रूप में उनकी आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 2016 में रिलीज हुई थी। ‘गली बॉय’ के बाद, यह आलिया और रणवीर की एक साथ दूसरी मूवि है। कमाल की बात यह है कि एक बार फिर से ये जोड़ी रोमांटिक अंदाज में सिनेमा के बड़े के पर्दे पर लोगों का दिल जीतने वाली है। फिल्म की इन तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म कुछ अलग रोमांटिक होगी।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button