Happy New Year 2025

मनोरंजन

Lata Mangeshkar Poison Story: जब Lata Mangeshkar को दिया गया ज़हर, जानें इसके पीछे की कहानी

Lata Mangeshkar Poison Story: आज हम आपको लता मंगेशकर से जुड़ा वो किस्सा बताएंगे जिसकी शायद आपको खबर तक ना हो। ये किस्सा एक साजिश का है जिसमें लता जी को जान से मारने के लिए जहर तक दे दिया गया था।

Lata Mangeshkar Poison Story: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं मगर आज भी वह लोगों की यादों में बनी हुई हैं। अपनी मधुर आवाज से करोड़ों लोगों पर धाक जमाने वाली लता मंगेशकर बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे गाने गाए हैं जो लोगों की जुबां पर आज तक है। लेकिन आज हम आपको लता मंगेशकर से जुड़ा वो किस्सा बताएंगे जिसकी शायद आपको खबर तक ना हो। ये किस्सा एक साजिश का है जिसमें लता जी को जान से मारने के लिए जहर तक दे दिया गया था।

33 साल की उम्र में दिया गया था ज़हर-

लता जी (Lata Mangeshkar) के इस जान से मारने वाले किस्से का जिक्र लता मंगेशकर खुद कर चुकी है और उनके करीबी मित्र पद्मा सचदेव की किताब ‘ऐसा कहां से लाऊं’ में भी इस घटना का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि लता जी को मारने के लिए 33 साल की उम्र में साजिश रची गई थी।

एक साल पहले दिया गया था ज़हर-

जनवरी 1963 में जब लता मंगेशकर ने अपना अमर गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाया था तब बहुत कम लोगों ये पता होगा की ठीक एक साल पहले यानी 1962 में उनको जहर देकर मारने की साज़िश रची गयी थी। जिसके बाद लता जी अचनाक गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं और महीनो तक बीमार रहीं। यह वह दौर था जब 1960 के शुरुवाती वर्षों तक लता जी बेहद लोकप्रिय हो चुकी थीं। लता जी गानों की वजह से फिल्में हिट होने लगी थीं। 1962 में उनकी उनकी तबीयत अचानक से बेहद खराब हो गई और लता जी का हौसला टूटने लगा था, उनको लगने लगा था कि शायद वह अब कभी फिल्मों के लिए नहीं गा पाएंगी।

लता जी के नौकर ने दिया था ज़हर?

दरअसल, लता जी एक दिन जब सुबह सोकर उठीं तो पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा था वह बिस्तर से उठकर कहीं जाने की हालत में नहीं थीं और बेहद कमजोर हो चुकी थीं। अचानक उनको हरी उल्टियां होने लगीं। जिसके बाद उनके फैमिली डॉक्टर को बुलाया गया। वो अपने साथ एक्स रे की मशीन भी साथ लाएं थे। डॉक्टर ने जाँच के बाद उनका एक्स रे किया और उल्टियों की जांच की और इन दोनों रिपोर्ट से पता चला कि लता जी को स्लो प्वाइजन दिया गया था।

लता जी के नौकर ने दिया था ज़हर?

नसरीन मुन्नी कबीर को दिए एक इंटरव्यू में लता जी ने जहर देने के इस पूरे मामले पर बात की। लता जी ने बताया कि जब उनकी बहन ऊषा को ये पता चला कि उनको जहर दिया जा रहा है तो वह सीधे उनकी रसोई में पहुंची। उनका एक नौकर था जो खाना बनाया करता था। ऊषा ने उस दिन उस नौकर से कहा कि अब उसको खाना बनाने की जरूरत नहीं है, ऊषा खुद अपनी दीदी के लिए खाना बनाया करेंगी।

Lata Mangeshkar Poison Story

घर से अचानक गायब हुआ नौकर-

इतना सुनते ही वह नौकर बगैर किसी को बताए लता जी का घर छोड़कर चला गया। उसने अपना हिसाब भी नहीं किया और अपने बकाए पैसे भी नहीं लिए। तब परिवार के लोगों को ये लगा था कि किसी ने लता जी के घर में उस नौकर को जहर देने के लिए ही रखवाया था। जब नौकर को लगा कि उसका भेद खुलने वाला है तो वह घर छोड़कर चला गया. परिवारवालों को ये भी याद नहीं था कि उस नौकर को कैसे उन्होंने घर पर खाना बनाने के लिए रखा था।

मजरूह सुल्तानपुरी खुद चखते थे लता जी का खाना-

इसके बाद दिवंगत बॉलीवुड गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी नियमित रूप से लता जी के पास जाते थे, पहले उनके भोजन का स्वाद चखते थे और उसके बाद ही उन्हें खाने की अनुमति देते थे।

Top 5 Fast Charging Smartphone: ये है India का फ़ास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन

36 भाषाओं में करीब 30,000 से अधिक गाने-

आपको बता दें लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने एक हजार से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 36 क्षेत्रीय फिल्मों में गाना गाया है। कुल मिलाकर उन्होंने लगभग 30,000 से अधिक गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं. इतने साल में लता जी ने मधुबाला से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के लिए अपनी आवाज दी है…लेकिन भले ही लता जी आज हमारे बिच नहीं है लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा रहेंगी।

Urfi javed viral video: ऐसी Bold वीडियो को देख क्या करेंगे आप

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button
Micromax In Note 2