मनोरंजन

Russia और Ukraine War पर बनी Films और Documentary की यहां है पूरी लिस्ट

Russia और Ukraine के बीच जारी युद्ध को समझने के लिए आप भी इन Films और Documentary को देख सकते हैं।

दुनिया दो देशों रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच एक बड़ा युद्ध देख रही है। यह युद्ध क्यों हो रहा है, यह सबसे बड़ा सवाल है। लेकिन इस सवाल का जवाब आप इन फिल्म और डॉक्यूमेंट्री को देखकर भी पता लगा सकते हैं। जोकि मुख्य रुप से रूस और यूक्रेन के बीच विवादों को लेकर ही बनाई गई हैं।

‘विंटर ऑन फायर: यूक्रेन की फाइट फॉर फ्रीडम’ –
(‘Winter on Fire: Ukraine’s Fight for Freedom’)

‘विंटर ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम’ यूरोमैडन विरोध के बारे में बनी है। इसमें रूस के साथ संबंधों के पक्ष में उनके पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच द्वारा लिए गए निर्णय के कारण जो कुछ भी यूक्रेन में हुआ उसे दिखाया गया है। यह एक डॉक्यूमेंट्री है जोकि कुल एक घंटे 42 मिनट तक की है। इसे पहली बार 2015 में रिलीज किया गया था। आप सभी के लिए यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

संबधित खबरें

फिल्म ‘होमवार्ड’ –
(Homeward)

यह फिल्म एक पिता और उसके छोटे बेटे के बारे में है जो यूक्रेन से क्रीमिया तक सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं, ताकि उनके बेटे / भाई नाज़िन को दफनाया जा सके, जिन्होंने रूसियों के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। इस फिल्म में आपको यूक्रेन पक्ष के बारे ज्यादा जानने को मिलेगा।

फिल्म मिस्टर जोन्स –
(Mr. Jones)

यह एक जीवनी पर आधारित फिल्म है जो एक ब्रिटिश पत्रकार गैरेथ जोन्स के बारे में है। 1933 में, गैरेथ ने सोवियत संघ की यात्रा की ताकि वह होलोडोमोर के पीछे की सच्चाई का पता लगा सके। होलोडोमोर, एक कृत्रिम अकाल के कारण लाखों यूक्रेनियन मारे गए। यूक्रेन की सरकार ने इसे नरसंहार घोषित कर दिया था। हालांकि, रूसी सरकार इन दावों का खंडन करती है।

फिल्म बैड रोड्स –
(BAD ROADS)

रूसी-यूक्रेनी ड्रामा फिल्म ‘बैड रोड्स’, जो 2020 में रिलीज़ हुई थी, युद्ध के दौरान सड़क की कहानियों के बारे में है। इसमें अराजकता में फंसे लोगों की कहानी को दर्शाया गया है।

Russia और Ukraine के बीच जंग का 11वां दिन

इस बीच, रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण हर दिन न जाने कितने लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। किसी ने कहा था, ‘युद्ध समाप्त हो जाएगा। नेता हाथ मिलाएंगे। बुढ़िया अपने शहीद बेटे का इंतजार करती रहेगी। वह लड़की अपने प्यारे पति की प्रतीक्षा करेगी। और वे बच्चे अपने वीर पिता की प्रतीक्षा करेंगे। मुझे नहीं पता कि हमारी मातृभूमि किसने बेची। लेकिन मैंने देखा कि कीमत किसने चुकाई। ये शब्द वास्तव में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का बखूबी बयान करते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button