मनोरंजन

Chandigarh Kare Aashiqui: ट्रांसजेंडर की भूमिका में फिल्म में कौन है?

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) रिलीज हो चुकी है।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (Chandigarh Kare Aashiqui) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर कई तरह के पसंद और ना पसंद वाली बातें भी सामने आ रही हैं। यह फिल्म भी सामाजिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूम रही है। फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएं आयुष्मान एलजीबीटीक्यू की अवधारणा के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।

चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म का रिव्यू-

आयुष्मान की फिल्म एक ट्रांसजेंडर महिला और एक स्थानीय लड़के के बीच की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस कहानी को जन जन तक पहुंचाने के लिए फिल्म में कम से कम शुरुआत में विषय को संवेदनशील तरीके से पेश किया गया है। जिससे कहानी आसानी से लोगों के दिलों को लग रही है। बता दें कि फिल्म जिस गंभीर विषय पर बनी है उस विषय को लेकर एक हल्का फुल्का चित्रण है। फिल्म में मनविंदर मुंजाल उर्फ मनु नाम का एक जिम मालिक है। इसी बीच एक ज़ुम्बा प्रशिक्षक मनु के जीवन में आती है। यह जुम्बा मास्टर कोई और नहीं बल्की वाणी कपूर ही होती हैं। दोनों में प्यार होता है। फिर रोमांस भी भर-भर को होता है। लेकिन फिर एक दिन सबकुछ बिखर सा जाता है।

Twitter India 2021: सबसे ज्यादा इस ट्वीट को मिला लाइक और रिट्वीट, इस इमोजी और हैशटैग ने मारी बाजी

फिल्म में दोनों ही कलाकारों की एक्टिंग कमाल की है। आयुष्मान खुराना के साथ वाणी कपूर भी फूल फॉर्म में नजर आती हैं। उनका स्टाइल और ग्लो दोनों ही फिल्म में फैंस के दिलों पर राज करता है। फिल्म की कहानी समाजिक मुद्दे पर है। समाज में ट्रांसजेंडर को लेकर क्या प्रचार है और लोगों की क्या सोच है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button