दिल्ली निगम चुनावों को लिए भाजपा ने कसी कमर, 2700 ‘विस्तारक’ को सौंपा यह काम
साल 2022 में राजधानी दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरु कर दी है।

साल 2022 में राजधानी दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरु कर दी है। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले निगम चुनावों से पहले संगठनात्मक विस्तार के लिए काम करने के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के 2,700 पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘विस्तारक’ के रूप में चुना है।
दिल्ली भाजपा ने गुरुवार को इन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर नमो एप से लोगों को जोड़ने, बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और पन्ना प्रमुखों को मजबूत करने का काम करने के लिए कहा है।
सत्र में बोलते हुए, महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने कहा, “भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां हर पदाधिकारी एक कार्यकर्ता है। आप संगठन के विस्तार के लिए अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण महीना देने जा रहे हैं और मुझे आशा है कि जब आप एक महीने के बाद वापस आएंगे, तो आप आत्मविश्वास से भरे और मजबूत होंगे।”
Delhi Traffic Rules: PUC नहीं है तो लगेगा 10 हजार तक का जुर्माना और होगी 6 महीने की जेल!
दिल्ली के तीन नगर निकाय – उत्तर, पूर्व और दक्षिण – पर भाजपा का शासन है, जबकि आम आदमी पार्टी तीनों में प्राथमिक विपक्षी दल है। नगर निकायों के चुनाव 2022 के अप्रैल महीने में होने के लिए निर्धारित हैं। कुछ दिन पहले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भष्ट्राचार में लिप्त भाजपा के तीन निगम पार्षदों की सदस्यता छह साल के लिए पार्टी से निरस्त कर दी थी।
टीका ना लगवाने वाले शिक्षकों पर गिरेगी यह गाज, 15 अक्टूबर तक ही है मोहलत
दिल्ली के भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि जिस तरह से संगठन का विस्तार किया जा रहा है, उसमें नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा संगठन का हिस्सा बनें। साथ ही उन्होंने कहा, “लोगों को नमो ऐप से जोड़कर और बूथ स्तर पर समूह बनाकर हमें मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए।”
 
 


 
 