Ind Vs Eng Test मैच की सीरिज में भारत ने दूसरा टेस्ट अपने नाम कर लिया है। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 151 रनों से मात दे दी है। भारतीय गेदबाजों के सामने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की एक भी न चली और एक-एक करके सभी पवैलियन लौट गए। भारत के लिए यह जीत ऐतिहासिक है। मोहम्मद शमी और बुमराह को इस जीत का सबसे ज्यादा श्रेय जाता है। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के पसीने निकाल दिए।
फटा-फट
IND Vs ENG: भारत ने दूसरा टेस्ट किया अपने नाम, इतने रनों से इंग्लैंड को दी मात
वाघा बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान की सेना ने एक दूसरे को दी मिठाई
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कमांडेंट जसबीर सिंह ने भारत-पाकिस्तान वाघा बॉर्डर (Wagah Border) चौकी पर पाकिस्तान रेंजर के विंग कमांडर हसन के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में देश भक्ति पाठ्यक्रम करेंगे लागू- सीएम अरविंद केजरीवाल
राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि 27 सितंबर से दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में देश भक्ति पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। इसे सीएम केजरीवाल ने शहीद भगत सिंह के प्रति श्रद्धांजलि बताया है।
कब कहां और कितने बजे रिलीज होगी Bhuj: The Pride Of India फिल्म
Bhuj: The Pride Of India फिल्म का सभी के इंतेजार है। घड़ी में 13 अगस्त होते ही सभी ने Hotstar Dinsney Plus ऐप खोल लेकिन फिल्म नहीं दिखी। फिल्म प्रेमी रिफ्रेस पर रिफ्रेस करते रहे लेकिन फिर भी फिल्म नहीं दिखी।
सब परेशान सुबह उठकर फिर से ऐप खोल फिल्म को ढूंढा पर नहीं दिखी। आपको बता दें कि अब फिल्म आपको 5 बजकर 35 मिनट के बाद ही दिखेगी। क्योंकि यही Bhuj का रिलीज टाइम रखा गया है। 13 अगस्त को जब घड़ी में 5 बजकर 35 मिनट होंगे तब आप अपने स्मार्ट फोन में Disney Plus Hotstar ऐप को खोलकर इस फिल्म को देख पाएंगे।
The epic battle begins today!
Witness the history unfold #BhujThePrideOfIndia streaming from today only on @DisneyplusHSVIP #DisneyPlusHotstarMultiplex@Duttsanjay #SonakshiSinha @SharadK7 @AmmyVirk #NoraFatehi pic.twitter.com/6hDI3Zvxdb— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 13, 2021
Tokyo 2020 कुश्ती में बजरंग पूनिया की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Tokyo 2020 पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के मुकाबले में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने किर्गिस्तान के एर्नाजर अकमातालिवे को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद वो सेमीफानल में पहुंच जाएंगे।
Tokyo 2020 महिला हॉकी टीम इंडिया और ग्रेट ब्रिटेन के बीच मुकाबला जारी
Tokyo 2020 महिला हॉकी टीम इंडिया और ग्रेट ब्रिटेन के बीच मुकाबला जारी। दोनों टीमों की तरफ से अभी तक खेल में 3-3 गोल किए गए हैं। मैच मुकाबले का है। दोनों टीमें एक दूसरे को कांटे का टक्कर दे रही हैं।
Q2 of the women’s #hockey #bronze medal match:
First 10 minutes – 2⃣ goals by #GBR
Final 5 minutes – 3⃣ goals by #IND30 minutes to go! ⏱️#Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether https://t.co/j6FfQPZduO
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 6, 2021
Tokyo 2020 पुरुष हॉकी ने रचा इतिहास, ब्रांज मेडल किया अपने नाम
Tokyo 2020 पुरुष हॉकी ने इतिहास रच दिया है। 41 वर्षों के बाद ओलंपिक में ब्रांज मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 5-4 से जर्मनी की टीम को मुकाबले में मात दी।
Tokyo 2020 सेमीफाइनल में हारा भारत, अब ब्रांज के लिए होगा मुकाबला
Tokyo 2020 Women Hockey के सेमीफाइनल में भारत को अर्जेनटीना ने 1-2 से मात दी। अब भारत का मुकाबला ब्रांज मेडल के लिए होगा।
Tokyo 2020 महिला हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला जारी, इंडिया ने किया पहला गोल
Tokyo 2020 के हॉकी महिला सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और अर्जेंटीना (India Vs Argentina) के बीच मुकाबला जारी है। टीम इंडिया ने अपना पहला गोल कर मुकाबले में बढ़त बना ली है। अर्जेंटीना टीम की तरफ से लगातार गोल करने की कोशिश की जा रही है। भारत के डिफेंस के सामने अर्जेंटीना की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है।
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आज होंगे बीजेपी में शामिल
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई बड़े नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। बीजेपी में शामिल होने और सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में रखा गया है। सभी की निगाह उन नेताओं पर होंगी जो अपनी-अपनी पार्टी छोड़ आज बीजेपी का दामन थाम लेंगे।