फटा-फट

  • दिल्ली कोरोना अपडेट 31 दिसंबर 2020

    राजधानी दिल्ली में कोरोना के 677 नए केस दर्ज किए गए। बीते 24 घंटों में 21 कोरोना मरीजों की मौत हुई, 940 मरीज ठीक हुए। राजधानी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 24 हजार 795 हुई। दिल्ली में अभी भी 5 हजार 838 कोरोना केस एक्टिव हैं।

  • दिल्ली में धुंध की वजह से गिरा तापमान

    राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

  • दिल्ली कोरोना अपडेट 30 दिसंबर 2020

    बीते 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में कोरोना के 703 नए केस दर्ज हुए, 850 मरीज ठीक हुए, 28 नए मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में 6 हजार 122 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 6 लाख 24 हजार 118 हुई। कोरोना महामारी से अभी तक कुल 10 हजार 502 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

     

     

     

  • दिल्ली कोरोना अपडेट 29 दिसंबर 2020

    बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 564 नए केस दर्ज हुए, 959 मरीज ठीक हुए, 21 नए मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 6 लाख 23 हजार 415 हुई, जिसमें से 6 लाख 6 हजार 444 मरीज ठीक हुए और 10 हजार 474 मरीजों की मौत हुई। राजधानी दिल्ली में कोरोना के 6 हजार 297 मामले अभी भी एक्टिव हैं।

  • भारत सरकार ने 1 जनवरी 2021 से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात की अनुमति दी

    भारत सरकार ने देश में प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब एक बार फिर से प्याज के निर्यातों को अनुमति दे दी गई है। इससे प्याज निर्यात करने वाले किसानों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यह सूचना दी।

  • झारखंड में 122 नए मामले दर्ज, 134 लोग हुए ठीक

    झारखंड में पिछल 24 घंटो में 122 नए Covid ​-19 के मामले सामने आए, वहीं, 134 लोग ठीक हुए हैं और एक की मौत हुई। अब कुल मामलों की संख्या 1,14,146 है, जिसमें 1,11,530 ठीक हो चुके है, जबकि 1,018 की लोगों की मौत हुई है और 1,585 सक्रिय मामले शामिल हैं: झारखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग

     

     

  • कोई भी ‘माई का लाल’ किसानों से जमीन नहीं छीन सकता- राजनाथ सिंह

    यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग खेती के बारे में भी नहीं जानते हैं, वे निर्दोष किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इस सरकार ने कभी भी एमएसपी को रोकने का इरादा नहीं किया, न ही यह भविष्य में होगा। मंडियों का रखरखाव भी किया जाएगा। कोई ‘माई का लाल’ किसानों से जमीन नहीं छीन सकता: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • राजधानी दिल्ली कोरोना अपडेट 27 दिसंबर 2020

    बीते 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में कोरोना के 655 नए केस दर्ज हुए, 988 मरीज ठीक हुए, 23 मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में 6 हजार 911 कोरोना केस एक्टिव, कुल कोरोना पॉजिटिव केस 6 लाख 22 हजार 94 हुए।

Back to top button
Micromax In Note 2