फटा-फट

  • Tokyo Olympics 2021: महिला बॉक्सर मैरीकॉम के मुक्के के आगे विपक्षिय पस्त

    Tokyo Olympics 2021 में भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरीकॉम (MaryKom) ने जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है। छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम ने डॉमिनिक रिपब्लिक की महिला बॉक्सर के खिलाफ मुकाबला जीत कर आगाज कर दिया है। मैरीकॉम ने राउंड ऑफ 32 का मुकाबला 4-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की। तो वहीं इसी के साथ मैरीकॉम के मुक्के ने टोक्यो की रिंग में भारत के लिए एक और मेडल की आस जगा दी है।

  • Tokyo Olympics 2021: भारत की पीवी सिंधु ने जीता अपना पहला मैच

    Tokyo Olympics 2021 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (P.V. Sindhu) ने अपना पहला मैच जीत लिया है। पीवी सिंधु का मुकाबला इजराइल की केसिया पोलिकारपोवा से हुआ। जिन्हे पीवी सिंधु ने 21-7, 21-10 से मात दी। इसी के साथ पीवी सिंधु ने अपना पहला कदम मेडल की तरफ बढ़ा दिया है।

  • पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे रामनाथपुरम प्राकृतिक गैस पाइपलाइन

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे रामनाथपुरम-थुथुकुडी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन: धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

  • IPL 2021: सीएसके को वॉटसनऔर ड्वेन ब्रावो का विकल्प खोजने की ज़रूरत- गंभीर

    भारत का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग ज्यादा दूर नहीं है। वहीं, आईपीएल (IPL 2021) की नीलामी भी दूर नहीं को 18 फरवरी को होगी। ऐसे में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना ​​है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के लिए आगामी आईपीएल नीलामी में उम्रदराज सितारें शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो का विकल्प खोजने की आवश्यकता है। बता दें, 39 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर वॉटसन का आईपीएल (IPL 2020) में औसत रन था, जहां सीएसके ने लीग के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

  • IPL 2021: MS Dhoni टीम में कर सकते हैं कुछ और बदलाव- गंभीर

    गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए कहा, “सीएसके को शेन वॉटसन के लिए सीधे तौर पर रिप्लेस करने की जरूरत है, क्योंकि यह एक एरिया है। इसके अलावा, पिछले वर्ष उनके पास सुरेश रैना उपलब्ध नहीं थे। लेकिन अब सुरेश रैना उपलब्ध होंगे।” बता दें, चेन्नई में गुरुवार को आईपीएल (IPL 2021) के लिए नीलामी होने वाली है। चुकीं आईपीएल भारत में एक अलग परिस्थितियों में वापस आएगा, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम में कुछ और बदलाव कर सकते हैं।

  • IND vs ENG, 2nd Test: अश्विन ने बनाया अपना अर्धशतक, भारत को मिली 385 रनों की बढ़त

    IND vs ENG, 2nd Test, Day 3 Live: कोहली (Virat Kohli) के बाद रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने भी पूरा किया अपना अर्धशतक। वहीं, इंग्लैंड की टीम पर अश्विन ने बनाया अपना दबदबा। पहले उन्होंने अपनी गेंदबाजी से इंगलैंड की टीम को ध्वस्त किया और अब अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर रहे हैं। भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया का स्कोर अब 6 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का हो चुका है। वहीं, भारत इंग्लैंड के खिलाफ 385 रनों से आगे चल रहा है।

  • IND vs ENG, 2nd Test: विराट कोहली ने पूरा किया अपना अर्धशतक, भारत 371 रनों से आगे

    IND vs ENG, 2nd Test, Day 3 Live Score: विराट कोहली ने पूरा किया अपना टेस्ट क्रिकेट का 25वां अर्धशतक। भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली (Virat Kohli) और रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने संभाला मोर्चा। ऐसे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी का स्कोर इस वक्त 6 विकट के नुकसान पर 176 रनों का रहा। भारत को मिली 371 रनों की बढ़त।

  • IND vs ENG, 2nd Test: रोहित शर्मा ने जड़ा अपना 7वां टेस्ट शतक

    इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं, टीम इंडिया की शुरुवात अच्छी नहीं रही और लंच तक भारत ने विराट कोहली समेत तीन विकेट गवां दिए। हालांकि, रोहित शर्मा और रहाणे की साझेदारी ने भारत को 300 रनों के पार पहुंचाया। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित ने अपना सातवां टेस्ट शतक भी जड़ा।

  • फिल्म में CM के किरदार में दिखेंगे अभिनेता अभिषेक बच्चन

    राजनीति पर बन रही फिल्मों को हर कोई देखना चाहता है। सिनेमा वही दिखाता है जो लोग देखना चाहते हैं। अब अभिषेक बच्चन भी राजनीति से जुड़ी एक फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम को भी कास्ट किया गया है। इस फिल्म के माध्यम से शिक्षा की महत्वा को लेकर संदेश देने की कोशिश रहेगी। फिल्म के नाम और रिलिज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

  • केरल में बर्ड फ्लू के कारण अलर्ट जारी

    केरल में बर्ड फ्लू को राज्य-विशिष्ट आपदा के रूप में घोषित किया गया है और कोट्टायम और अलप्पुझा जिलों के कुछ हिस्सों में बर्ड फ़्लू के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है: केरल सरकार

Back to top button
Micromax In Note 2