लाइफस्टाइल

World Animal Day पर जाने क्यों, कैसे और किसकी वजह से मनाया जाता है यह दिन

कुछ तारीखें वाकई पूरी दुनिया के लिए खास होती हैं। ऐसा ही एक तारीख 4 अक्टूबर भी है। इस तारीख पर प्रतिवर्ष विश्व पशु दिवस (World Animal Day) मनाया जाता है।

कुछ तारीखें वाकई पूरी दुनिया के लिए खास होती हैं। ऐसा ही एक तारीख 4 अक्टूबर भी है। इस तारीख पर प्रतिवर्ष विश्व पशु दिवस (World Animal Day) मनाया जाता है। पशुओं से प्रेम और उनकी रक्षा कर इंसान मानवता का परम संदेश देता है। इस तारीख को जानवरों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद करने के लिए बनाया गया है। ताकि हम साल भर बेजुबां जानवरों के साथ उचित व्यवहार करें।

विश्व पशु दिवस क्या है?

कई पशु कल्याण संगठन, युवा, सामुदायिक समूह और अन्य व्यक्ति हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिन मनाते हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य दुनिया के सभी जीवित प्राणियों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना है। पशुओं के बारे में इंसानों में जागरूकता और शिक्षा के साथ, इन अवाक प्राणियों पर व्यक्तियों, व्यवसायों और अन्य मानव व्यवहार के प्रभावों में सुधार लाना है।

इस दिन विभिन्न देशों और विचारधाराओं में पशुओं के साथ उत्सव भी मनाया जाता है। इस उत्सव के माध्यम से, हर कोई जानवरों के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करने और अपना अनुभव शेयर करता है। इस दिन दुनियाभर में कई संगठन पशु पर होने वाली क्रूरता के खिलाफ आंदोलन का करते हैं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को जानवरों के साथ अधिक दयालु और मानवीय व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

क्या है विश्व पशु दिवस का इतिहास-

1925 में, हेनरिक ज़िम्मरमैन (Heinrich Zimmermann) जोकि एक जर्मन लेखक और पत्रिका मेंश अंड हंड (Mensch und Hund) के प्रकाशक थे। उन्होने पहली बार जानवरों के लिए एक विशेष अवसर के रूप में पशु दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया। यह पहली बार 24 मार्च को बर्लिन में मनाया गया था। जिसके बाद 1929 में, अधिकारियों ने पहली बार 4 अक्टूबर को इस दिन को मनाया। जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड और चेकोस्लोवाकिया जैसे कुछ ही देशों ने इस दिन को मनाया गया।

समुद्री गाय Dugong को बचाने के लिए बनेगा संरक्षण रिजर्व, पाक बे पर भारत की ये है प्लानिंग

2019 में 56 देशों ने मनाया विश्व पशु दिवस-

1931 में, फ्लोरेंस, इटली में विश्व पशु संरक्षण संगठन सम्मेलन में विश्व पशु दिवस का वैश्वीकरण किया गया था। यह हेनरिक की कड़ी मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप जानवरों को देखभाल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिन को चुना गया। 2002 में, फिनिश एसोसिएशन ऑफ एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन (SEY) ने स्कूली बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित करके और सामग्री वितरित करके इस दिन को मनाया। 2019 में 56 देशों ने मनाया विश्व पशु दिवस।

इस वर्ष विश्व पशु दिवस का विषय-

शुरुआत में विश्व पशु दिवस का विषय “मनुष्य और कुत्ता” था। बाद में, आने वाले वर्षों में, यह सभी जानवरों और जानवरों की रक्षा करने और उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए बेहतर पशु साम्राज्य के साथ मानव संबंधों के उत्सव के बारे में हो गया है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button