उत्तर प्रदेश

Yogi vs Akhilesh की जंग में BJP-SP गठबंधन वाली प्रमुख पार्टियां

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। यूपी की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां ऐसे में अपने गठबंधन (BJP and SP Collation Party) को और मजबूत करने में लग गई हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। यूपी की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां ऐसे में अपने गठबंधन (BJP and SP Collation Party) को और मजबूत करने में लग गई हैं। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में टक्कर कांटे की है। ऐसे में दोनों पार्टियां ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रिय पार्टियों को खुद के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। सपा की तरफ से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से योगी आदित्यनाथ का चेहरा है।

यूपी चुनाव 2022 में अखिलेश के साथ हैं ये पार्टियां-

सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 10 मार्च को यूपी में खुद की वापसी का ताल ठोक रहे हैं। इसके लिए उन्होने जमीन पर कई पार्टियों से गठबंधन भी कर लिया है।

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) –

सपा गठबंधन में सबसे पहली पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) है। इस पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर हैं। ओम प्रकाश उत्तर प्रदेश के जौहराबाद से विधायक भी हैं। 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कुल चार विधानसभी सीटों पर जीत हासिल की थी। जखनियां, अजगरा, रामकोला और जौहराबाद शामिल है। ओमप्रकाश राजभर पहले बीजेपी के साथ थे। लेकिन साल 2019 में लोकसभा चुनावों के बाद योगी आदित्यनाथ ने इन्हे अपने कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया। जिसके बाद ओमप्रकाश अपनी पार्टी के साथ बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिया।

  • राष्ट्रीय लोक दल (RLD) –

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया वर्तमान में जयंत चौधरी हैं। जयंत चौधरी को वर्तमान में एक युवा चेहरा और पश्चिमी यूपी में पकड़ रखने वाले नेताओं में से माना जाता है। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनावों में इन्होने अकेले ही चुनाव लड़ा था। चुनाव में सिर्फ एक विधानसभा सीट को ही अपने नाम कर सके थे। साल 2022 में भी इनके नाम की हवा गायब सी ही नजर आ रही है। लेकिन पश्चिमी यूपी में किसानों का मुद्दा होने के कारण इस पार्टी को वोट मिल सकते हैं।

यूपी चुनाव 2022 योगी के साथ हैं ये पार्टियां –

भारतीय जनता पार्टी से उसकी सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) नाराज है। इसबार ये पार्टी विपक्ष में चुनाव लड़ेगी। ऐसे में बीजेपी को अपनी पकड़ पूर्वांचल इलाकों में और मजबूत करनी पड़ेगी। 2022 में बीजेपी की सहयोगी पार्टियां निम्नलिखित हैं-

  • अपना दल (सोनेलाल) (Apna Dal (Sonelal)) –

अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल हैं। अनुप्रिया पटेल को केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। इसी के साथ इस दल की बीजेपी के गठबंधन के साथ मिर्जापुर और जौनपुर के कई इलाकों में अच्छी पकड़ है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में अपना दल ने कुल 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी ये पार्टी अच्छी स्थिति में है। लेकिन कई बार ऐसे आरोप लगाए गए कि इस पार्टी की मुखिया सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संपर्क में हैं।

BJP को दोहरी मार SP में शामिल हुए MLA Radha Krishna Sharma

  • निषाद पार्टी (Nishad Party) –

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार हैं। साल 2017 में यह पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ी। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने 1 प्रतिशत वोट भी इस पार्टी को नहीं दिया। हालांकि यह पार्टी एक विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने पर कामयाब रही। लेकिन जमीनी पकड़ की बात करें तो यह पार्टी वोट कटुवा वाली पार्टी भी नहीं है। क्योंकि इस पार्टी के समर्थक और जानने वाले काफी कम संख्या में हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button