कभी अफगानी मूल के हुआ करते थे ये सितारे, इनके पूर्वज अफगानिस्तान से आए हैं भारत
देश की बॉलीबुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जोकि अफगानिस्तान से नाता रखते हैं। इनमें फरदीन खान, कादर खान और अर्शी खान जैसे कलाकार शामिल हैं।
![FARDEEN KHAN AFGHANISTAN BACKGROUND](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/FARDEEN-kHAN.jpg?fit=700%2C400&ssl=1)
जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, पूरी दुनियां में अफगानिस्तान को लेकर चिंता है। लोग सदमे में हैं, लोगों का कहना है कि वह यह सोच कर परेशान हैं कि अफगानिस्तान में रह रहे लोग तालिबान के शासन में कैसे रह पाएंगे। सबसे ज्यादा लोग महिलाओं को लेकर चिंतित हैं। तालिबानी सोच महिलाओं के लिए कहीं से भी भरोसे के काबिल नहीं है।
तालिबान ने अफगानिस्तान के हर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। देश के राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग चुके हैं। ऐसे में अफगानिस्तान को लेकर दुनियां की चिंता जायज बात है। तालिबान का शासन अफगानिस्तान के लोग पहले भी देख चुके हैं और तमाम तरह की पाबंदियां और कट्टर इस्लामिक सोच भी देख चुके हैं।
तालिबान का सबसे ज्यादा डर महिलाओं को-
जिसमे ना महिलाएं सुरक्षित होतीं हैं और न ही बच्चे और न ही कोई पुरूष सबको तालिबान वाले गुलाम बना कर रखते हैं। किसी की अपनी मर्जी नहीं चलती है। जो भी लोग वहाँ अच्छा जीवन जीना चाहते हैं, उन्हें देश छोड़ना ही पड़ता है। वर्ना उनके पास दूसरा कोई भी ऑप्शन नहीं होता। कई सितारों ने अफगानिस्तान की हालत पर दुख जताया है। अफगानिस्तान में हिंदी फिल्में खूब देखी जाती हैं। वहाँ बॉलीवुड के अभिनेता जैसे अमिताभ बच्चन, फरदीन खान, सलमान खान, शाहरुख समेत कई सितारें बहुत मशहूर हैं। तो वहीं कई बॉलीवुड के अभिनेता ऐसे हैं जोकि अफगानिस्तान से भारत आए हैं।
फरदीन खान-
फरदीन खान जो फिरोज खान के बेट हैं और बॉलीवुड अभिनेता रहे हैं। इस वक्त उनका करियर लगभग खत्म के कगार पर है। फिरोज खान ने सुंदरी नाम की एयर होस्टेस से शादी की थी। फिरोज खान की माँ का नाम सुंदरी है। फरदीन खान इसी फिल्म की शूटिंग को लेकर अफगानिस्तान जा चुके हैं।
![FARDEEN KHAN AFGHANISTAN BACKGROUND](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/FARDEEN-kHAN.jpg?resize=708%2C403&ssl=1)
कादर खान-
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान का जन्म अफगानिस्तान में हीं हुआ था। उनका जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। कादर खान के पिता अब्दुल रहमान खान कांधार के रहने वाले थे। जबकि मां बलूचिस्तान की थीं। सालों पहले कादर खान का परिवार मुंबई में आया और मुंबई में ही बस गया था। मुंबई के कमाठीपुरा जगह पर ही कादर खान का बचपन बीता था।
![kadar khan afghanistan background](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/kadar-khan.jpg?resize=708%2C404&ssl=1)
अर्शी खान-
बिग बॉस से पहचान बनाने वाली अर्शी खान भी अफगानी मूल की हैं। अब अर्शी खान को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है।
![arshi khan from afghanistan](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/aligarh-to-be-harigarh-4.jpg?resize=708%2C403&ssl=1)
संजय खान –
60 और 70 के दशक के मशहूर अभिनेता संजय खान भी अफगानी मूल के हैं। बाद के दिनों में संजय का परिवार भारत आया और संजय भारतीय मूल के हो गए। सुजैन खान जो ऋतिक रोशन की पत्नी थी, वह संजय खान की हीं बेटी हैं।
![Sanjay Khan Background from Afghanistan](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/aligarh-to-be-harigarh-3.jpg?resize=708%2C404&ssl=1)
इस वक्त अफगानिस्तान के हालात बेहद नाजुक मोड़ पर हैं। हालांकि तालिबान पहले भी अफगानिस्तान पर राज कर चुका है। और ऐसे ही कारणों से समय-समय पर यह सारे सितारे और उनका पूरा परिवार अफगानिस्तान से भारत आया था।