दिल्ली
Trending

Rotasia Delhi 2020: ‘अर्पित मेहरा और मनुज मित्तल Rotasia 2020 की पेमेंट दो’

कई दशकों के बाद एक बार फिर से रोट-एशिया अपने घर वापस लौट आया था। ये घर दिल्ली था। दिल्ली का रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3011। जिसके पोस्टर, प्रोमो वीडियो से लेकर फ्लैग तक ‘वेलकम होम’ वाली बात लिखी हुई थी। सभी खुश थे और उत्साहित भी की इस बार दिल्ली में रोट-एशिया (Rotasia Delhi 2020) का जश्न होगा।

कई दशकों के बाद एक बार फिर से रोट-एशिया अपने घर वापस लौट आया था। ये घर दिल्ली था। दिल्ली का रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3011। जिसके पोस्टर, प्रोमो वीडियो से लेकर फ्लैग तक ‘वेलकम होम’ वाली बात लिखी हुई थी। सभी खुश थे और उत्साहित भी की इस बार दिल्ली में रोट-एशिया (Rotasia Delhi 2020) का जश्न होगा। पर्दे के सामने, स्टेज पर जो कुछ भी हुआ उसे बड़े ही गर्व के साथ आप सभी के सामने परोसा गया। Rotasia Delhi 2020 में आप सभी ने डीजे नाईट, एलईडी स्क्रीन, सजावट, खाना, परिवहन, होटल का जबरदस्त लुफ्त उठाया। लेकिन क्या आपने एक बार भी सोचा उन लोगों के बारे में जो इन व्यवस्थाओं को संभाले हुए थे। रोटरेक्ट की आयोजक टीम के साथ वो तमाम वेंडर्स जोकी पहले से ही तय कॉन्ट्रैक्ट के बदले वहां पर आपकी सेवा में तत्पर खड़े नजर आ रहे थे।

रोट-एशिया में वेंडर्स की भूमिका

इस बड़े समारोह के लिए कोई भी डिस्ट्रिक्ट पहले से ही तैयारी शुरु कर देता है। स्लैब रेट के साथ ही रोट-एशिया बजट की चर्चा आम हो जाती है। क्योंकि डिस्ट्रिक्ट का ख्वाब होता है कि पहले हुए रोट-एशिया से उनका रोट-एशिया भव्य हो। ऐसे में डिस्ट्रिक्ट टीम जिसके कंधों पर आयोजन करने की जिम्मेदारी होती है वो वेंडर्स की तलाश करती है ताकि एक जगह से ज्यादा से ज्यादा काम हो जाए। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट के आयोजक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के पास भी जाते हैं। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी बड़े से बड़े इवेंट के साथ जुड़े बजट को आयोजकों के सामने रखती है। और फिर किसी एक बजट और इवेंट को लेकर दोनों में सहमति होती है। इसके बाद जैसे जैसे आयोजको की डिमांड बढ़ती है वैसे वैसे बजट भी। रोट-एशिया दिल्ली 2020 को करवाने के पीछे ऐसी ही एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का हाथ रहा जिसका नाम एंजेल्स इंटरटेंनमेंट है।

Rotasia Delhi 2020 और एंजेल्स इंटरटेंनमेंट

दिल्ली में 20 फरवरी 2020 से लेकर 23 फरवरी 2020 तक रोट-एशिया का आयोजन करवाया गया। इस दौरान जितने भी इवेंट हुए उनमें जो भी सजावट रहीं वो सब का सब एंजेल्स इंटरटेंनमेंट कंपनी ने मैनेज किया। अब वो चाहे आपका डीजे नाइट हो, जेबीएल के लगे बेस्ट साउंड हों, एलईडी लाइट हो, सजावट हो, इवेंट की फैबरिकेश्न हो, या फिर रोट-एशिया वाला क्राफ्ट जिसके आगे पिछे घुम-घुम कर लोग सेल्फी खिंचवा रहे थे। वो सब कुछ एंजेल्स इंटरटेंनमेंट कंपनी ने मैनेज किया था। सिर्फ इस वादे पर कि रोट-एशिया दिल्ली के आयोजको जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3011 के तत्कालीन डीआरआर अर्पित मेहरा और 2016-17 के डीआरआर मनुज मित्तल शामिल थे उनके कहने पर कि जो भी पैसा खर्च होगा रोट-एशिया खत्म होने के बाद सब कुछ दे दिया जाएगा। इस वादे पर एंजेल्स इंटरटेंनमेंट कंपनी ने रोट-एशिया दिल्ली 2020 में अपनी जान झोक दी। और ऐसा आयोजन हुआ कि सब देखते रह गए। लेकिन इवेंट के बाद एंजेल्स एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ जो हुआ वो शायद आपको भी नहीं पता।

एंजेल्स इंटरटेंनमेंट के साथ रोट-एशिया टीम का धोखा?

एंजेल्स इंटरटेंनमेंट एक ऐसी कंपनी जिसे अमूमन लोग जानते हैं। खासकर कि रोटरेक्ट डिस्ट्रिक्ट 3011 के रोटेरियन और रोटरेक्टर। क्योंकि ये कंपनी कई सालों से रोटरी से लेकर रोटरेक्ट तक के इवेंट को मैनेज करने का काम करती आ रही है। एंजेल्स इंटरटेंनमेंट कंपनी के डायरेक्टर विक्रम और अंकुश ने रोट-एशिया दिल्ली 2020 को लेकर अपने साथ हुई ना इंसाफी, धोखेबाजी की बात सामने रखी है। उनका कहना है कि रोट-एशिया को मैनेज करने के लिए जितने पैसे में दोनों पार्टियों के बीच सहमति हुई थी और फिर बाद में अर्पित मेहरा और मनुज मित्तल के आग्रह पर रातों रात जिन चीजों को बढ़ाया गया जिससे इवेंट का बजट भी बढ़ा। और रातों रात इवेंट करवाने के लिए सारा दामोदार एंजेल्स इंटरटेंनमेंट कंपनी को सौंप दिया गया और कहा गया कि कैसे भी करके ये इवेंट करवा दो पैसे की चिंता ना करो जितना होगा खर्च वो सब हम दे देंगे लेकिन रोट-एशिया होना चाहिए। जिसके बाद विक्रम और अंकुश ने मिलकर पर्दे के पीछे सारा काम मैनेज किया। इन सब चीजों का तत्थ ईमेल, व्हाट्सएप, कॉल रिकॉर्डिंग के रुप में मौजूद है। और साथ ही एंजेल्स इंटरटेंनमेंट कंपनी के डायरेक्टर विक्रम ने एक वीडियो भी साझा की है जोकि आपको भी देखनी चाहिए।

‘अर्पित मेहरा और मनुज मित्तल मेरे पैसे दो’

इस वीडियो में साफ साफ कंपनी के डायरेक्टर विक्रम ने अर्पित मेहरा और मनुज मित्तल से अपने काम और मेहनत के पैसों की डिमांड की है। जोकि उन्हे फरवरी 2020 में ही मिल जाने थे लेकिन अब अप्रैल 2021 आ गया और नहीं दिए गए हैं। विक्रम का आरोप है कि बदले में इन लोगों ने पैसे देने से मना करने की धमकी देते रहे हैं। जिससे ये साफ होता है कि इन लोगों की मानसिकता क्या है। ये लोग उन लोगों में से लगते हैं जिनके लिए कहा गया है कि पहले काम करवाते हैं और जब काम निकल जाए तो धक्का मारके गिरा देते हैं। क्या रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3011 के डीआरआर ऐसे ही हैं। क्योंकि इससे पहले आप 2017-18 के डीआरआर अनमोल का कारनामा जान ही चुके हैं।

कौन देगा रोट-एशिया में चार चांद लगाने वाली कंपनी के पैसे

आप भी इन वीडियो को देखकर समझ सकते हैं कि अगर रोट-एशिया में ये सब ना होता तो रोट-एशिया आपके लिए कैसा होता। आंख बंद करके आप भी सोचिए एक बार साउंड नहीं, लाइट नहीं, एलईडी स्क्रीन नहीं, कोई सजावट नहीं तो क्या करते आप। कंपनी से जुड़े मजदूर होते हैं जो इस पूरे काम को करते हैं कंपनी को पैसा मिलेगा तभी तो मजदूरों को पैसा दिया जाएगा। आपको तो पता ही होगा कि कोरोना की मार ने देश की कमर तोड़ दी है। और ऐसे में अर्पित मेहरा और मनुज मित्तल जैसे लोग दूसरे के हक का पैसा लिए सांप की तरह कुंडली मार के बैठ गए हैं। ऐसा इसलिए लिखा जा रहा है क्योंकि ये आरोप कंपनी के डायरेक्टर विक्रम के हैं। आखिरकार उन्हें रोट-एशिया की पूरी पेमेंट कब होगी।

Huawei Mate 40E 5G लॉन्च, जानिए कीमत और इसके खास फीचर्स

क्या एक रोटरेक्टर होने के नाते आपने जानी ये बात

किसी भी इवेंट को करने से पहले एक बकायदा अनुमानित बजट बनाया जाता है। तो रोट-एशिया दिल्ली 2020 का बजट फोरकास्ट क्या था। क्या आपको पता है? कि Rotasia Delhi 2020 में कितने पैसे आए, कितने पैसे किस चीज के लिए खर्च हुए, किस चीज का क्या दाम रखा गया, क्या बिल दिए गए और क्या हवा में बाते हुईं। क्या आपने अपने रोटरेक्टर होने का फर्ज निभाया। नहीं, क्योंकि निभाया होता तो आज एंजेल्स इंटरटेंनमेंट जैसी कंपनी को उनकी मेहनत का पैसा मिल चुका होता। और वो आज एक साल के बाद भी पैसे नहीं मांग रहे होते। क्योंकि ऐसी ना जाने कितनी बातें और धोखेबाजी की कहानियां अब रोटरेक्ट के उचे पदों पर बैठे लोगों की फितरत में शामिल हो गई हैं, ऐसा लगने लगा है। जो सोचते हैं कि रोटरेक्टर कुछ पूछेगा नहीं और पूछेगा तो मना कर देंगे, कह देंगे कि ऐसा कोई नियम ही नहीं है। लेकिन आप को भी ये बात समझनी चाहिए कि ये भारत देश है जोकि लोकतांत्रिक है जहां हर एक नागरिक को सवाल करने की आजादी है। और फिर ये भारत जैसे देशों के सामने एक चीटी सी छोटी सी संस्था है रोटरेक्ट और रोटरी जिससे आप सवाल पूछने में कतरा जाएंगे तो क्या करेंगे जिंदगी में। अगर है दम तो पूछो सवाल।

Rotasia 2020 Delhi के ‘कांड’ से पहले ये सच आप भी जान लीजिए

ये आर्टिकल मात्र ट्रेलर है। अभी आपको छोले भटूरे का रेट और कैसे कैसे रोट-एशिया (Rotasia Delhi 2020) ने कई लोगों की नियत काली की इसके बारे में भी लिखकर बताएंगे। क्योंकि पैसे आए तो गए कहां इसका पूरा हिसाब अब सबके सामने आना ही चाहिए। एंजेल्स इंटरटेंनमेंट की तरफ से रोट-एशिया से जुड़ी तमाम ईमेल और ऐसी तमाम वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर होंगी और उसमें अर्पित मेहरा, मनुज मित्तल के नाम के साथ ही और भी नाम सामने आएंगे।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button