लाइफस्टाइल

2021 में इस समय और ऐसे मनाएं रक्षाबंधन, भाई-बहन दोनों का होगा भाग्योदय

हिन्दू रीति रिवाजों में त्यौहारों का बड़ा महत्व है। इन्हीं त्यौहारों में से एक है, रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021)। हिंदी पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन का पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

हिन्दू रीति रिवाजों में त्यौहारों का बड़ा महत्व है। इन्हीं त्यौहारों में से एक है, रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021)। हिंदी पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन का पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 के दिन रविवार को मनाया जायेगा। 22 अगस्त के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेगी और भाई अपने बहनों की रक्षा का बचन देगें और उपहार स्वरूप कुछ भेंट भी देने का रिवाज है। जो बहन दिया जाता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में रक्षाबंधन को भाई बहन के प्रेम के रूप में जाना जाता है।

रक्षाबंधन पर खास है संयोग, भाई-बहन को मिल सकता है लाभ-

ज्योतिष गणना के हिसाब से देखें तो इस साल रक्षाबंधन पर दो विशेष शुभ मुहूर्त के संयोग बन रहे हैं। रक्षाबंधन पर यह धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष गणना में इस शुभ संयोग को अति उत्तम माना गया है। माना जाता है कि इस संयोग में रक्षाबंधन भाई और बहन दोनों के लिए शुभ कारक और लाभ फलदायी होगा।

इस साल Raksha Bandhan 2021 पर राखी बांधने का सही समय-

पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व के दिन सुबह 06.15 बजे से लेकर 10.34 बजे तक शोभन योग रहेगा। जबकि धनिष्ठा योग शाम को करीब 07.40 मिनट तक रहेगा। इस योग में राखी बांधना सबसे उत्तम माना गया है। उत्तम समय 22 अगस्त 2021, रविवार सुबह 05:50 बजे से शाम 06:03 बजे तक और दोपहर का उत्तम समय 01:44 बजे से 04:23 बजे तक रहेगा।

Raksha Bandhan 2021 पर राखी की थाली को बहनें ऐसे सजाएं-

राखी की थाली में इस वर्ष (Raksha Bandhan 2021) ये तमाम चीजें जरुर रखें। इनमें रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और राशि के अनुसार रंग वाली राखी शामिल है।

Indian Idol Season 12 जीतने के बाद, Salman Khan को लेकर Pawandeep ने कही यह बात

राखी बांधने का पूर्णिमा के हिसाब से सही समय-

पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ का समय 21 अगस्त 2021 को शाम 07:00 बजे से है। जोकि 22 अगस्त 2021 को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इसी के साथ अन्य तिथियों पर भी आप ध्यान दें। जैसे कि:-

भद्रा पूँछ – 22 अगस्त को 02:19 बजे से 03:27 बजे तक।

अनुष्ठान का समय – सुबह 06:15 बजे से शाम 05:31 बजे तक।

अपराह्न का मुहूर्त – दोपहर बाद 01:42 बजे से 04:18 बजे तक।

भद्रा मुख – 22 अगस्त को तड़के 03:27 बजे से 05:19 बजे तक।

रक्षाबंधन का त्योहार एक अनोखा त्योहार है जो भाई बहन के बीच की नोक-झोंक में छुपे प्रेम को दर्शाता है। आप भी इस तिथि पर राखी बांध कर एक दूसरे के लिए अच्छा भाग्योदय कर सकते हैं।

Yamaha का शानदार ऑफर मात्र 999 रुपए में घर ले जाएं स्कूटर, जानें क्या है ये खास ऑफर

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button