ताज़ातरीन

दिल्ली के अंदर इन 55 घंटों में क्या कुछ है खुला और क्या कुछ है बंद

ऑमीक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों के साथ ही दिल्ली में साप्ताहिक लॉकडाउन (Weekend Curfew Delhi) लगा दिया गया है। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक दिल्ली में ज्यादातर चीजों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

ऑमीक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों के साथ ही दिल्ली में साप्ताहिक लॉकडाउन (Weekend Curfew Delhi) लगा दिया गया है। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक दिल्ली में ज्यादातर चीजों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान जरुर सेवाओं पर कोई रोक टोक नहीं लगाई गई है। इस दौरान सड़कों पर बस और पटरी पर मेट्रो रेल जरुर ही चलती रहेगी। आप यहां जरुर पढ़िए क्या कुछ है बंद और क्या कुछ रहेगा खुला।

शुक्रवार को रात 10 बजे से ही दिल्ली में कर्फ्यू शुरु हो चुका है। यह कर्फ्यू अब सोमवार सुबह 5 बजे ही हटेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी किसी अन्य उद्देश्य के लिए अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

बाहर जाने के लिए दिखाना होगा पास-

आवश्यक वस्तुओं की सेवा में आने वाले लोगों को अपना पास दिखाना होगा। पास दिखाने पर ही उन्हे बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी। अगर किसी कारण से कोई इन नियमों का उल्लघंन करता है तो उस पर सरकार द्वार जुर्माना काटा जाएगा। साथ ही आप जहां काम करते हैं वहां के जारी ई-पास या वैध पहचान पत्र भी दिखा सकते हैं। इसी के साथ आप भी वेबसाइट www.delhi.gov.in पर जाकर सप्ताहांत के कर्फ्यू और रात के कर्फ्यू के लिए ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दफ्तरों का क्या है हाल-

शहर के सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू रहेगा। निजी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करेंगे और शेष कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं-

रेल, बस या हवाई यात्रा के लिए आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगी। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनस से आने या जाने वाले लोगों को वैध टिकट प्रस्तुत करने पर शहर में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी लेकिन फ्रीक्वेंसी को 15 से बढ़ाकर 20 मिनट कर दिया गया है।

रेस्टोरेंट पर होगी ये पाबंदी-

दिल्ली में इन दो दिनों तक रेस्टोरेंट बंद रहेंगे लेकिन होम डिलीवरी की इजाजत होगी। ई-कॉमर्स क्षेत्र में केवल आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

बिमारी के इलाज के लिए जा सकेंगे अस्पताल-

वो लोग जोकि किसी बिमारी से जूझ रहे हैं वो अपनी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लेने जा सकते हैं। इसी के साथ गर्भवती महिलाओं और रोगियों को वैध पहचान पत्र और डॉक्टर के पर्चे दिखाने पर छूट दी जाएगी।

विवाह की इजाजत पर यह है प्रतिबंध-

निमंत्रण पत्र की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी प्रस्तुत करने पर अधिकतम 20 लोगों के विवाह संबंधी समारोहों के लिए व्यक्तियों की आवाजाही की अनुमति होगी।

नेताओं की बड़ी-बड़ी चुनावी रैलियों पर क्यों भड़की जनता

परीक्षा केंद्र खुले रहेंगे-

शनिवार और रविवार को होने वाले एग्जाम पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। ऐसे में छात्रों को वैध प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर परीक्षा केंद्रों पर जाने की भी अनुमति रहेगी।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button