दुनिया

भारत के इलाके में ‘कथित चीनी नागरिकों’ ने लगाए टेंट, सीमा पर गर्म हालात

चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हर रोज LAC पर अपने विस्तारवादी मंसूबों को पुरा करने की ताक में रहता है। ताक मे बैठे चीन ने अब इसी बीच भारतीय सीमाओं के अंदर टेंट बना लिया है।

चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हर रोज LAC पर अपने विस्तारवादी मंसूबों को पुरा करने की ताक में रहता है। ताक मे बैठे चीन ने अब इसी बीच भारतीय सीमाओं के अंदर टेंट बना लिया है। जानकारी के मुताबिक इन टेंटों में कथित चीनी नागरिक रह रहे हैं। जोकि भारत के कहने के बावजूद भी वहां से जाने के लिए तैयार नही हैं।

चीन-भारत के बीच टली वार्ता-

लंबे अरसे से दोनों देशों के बीच चल रहें सीमा विवाद को लेकर 26 जुलाई की तारीख बातचीत के लिए रखी गई थी। लेकिन कारगिल विजय दिवस होने के नाते इस तारीख को अब आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब अगस्त के पहले हफ्ते में दोनों देशों की सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर बातचीत हो सकती है। इसी साल नौ अप्रैल को दोनों देशों के आला सैन्य कमांडरों के बीच सीमा विवाद को लेकर 11वें दौर की बातचीत हुई लेकिन वो भी बेनतीजा रही थी। इसी महीने उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में SCO समूह देशों की बैठक में चीनी विदेश मंत्री और भारतीय विदेश मंत्री के बीच सीमा विवाद पर बातचीत करने को लेकर सहमति बनी थी।

Pegasus Spyware पर जारी है विपक्ष का घमासान, लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

भारत और चीन सीमा विवाद-

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद होना कोई नई बात नही है। लंबे अरसे से दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर विवाद होता रहा है। क्योंकि दोनों देशों को विभाजित करने वालीं रेखा मैकमोहन रेखा को चीन मानने से इंकार करता रहा है। जिसको लेकर कई बार सैन्य झड़प से लेकर युद्ध की स्थिति तक बनी है। पिछले साल ही 1 मई 2020 को दोनों देशों के सौनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख के पैगोन्ग त्सो झील के नॉर्थ बैंक में झड़प हुई थी। इसके बाद 15 जून को विवादित गलवान घाटी में एक बार फिर से दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसमें कई चीनी सैनिक मारे गए तो वहीं भारत के भी कई जवान शहीद हो गए थे।

नागरिकता कानून का मुद्दा उठा कर भारत में अशांति फैलाना चाहता है अमेरिका?

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button