टेक्नोलॉजी

Xiaomi ने लॉन्च किया 70-इंच वाला Smart TV, सिनेमाघर जैसा हो जाएगा कमरा

चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपना नया स्मार्ट टीवी Xiaomi Mi TV EA70 2022 लॉन्च कर दिया है।  जिसके प्री-ऑर्डर्स भी आज यानी 27 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स के बारे में...

चीनी टेक और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने मार्केट में एक और प्रॉडक्ट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 25 दिसंबर को स्मार्ट टीवी Xiaomi Mi TV EA70 2022 को लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी में 70 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसमें आपको कई सारे धमाकेदार फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। आज यानी 27 दिसंबर से इस स्मार्ट टीवी के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर्स लेना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं।इसके फीचर्स और कीमत के बारे में…

Xiaomi Mi TV EA70 के फीचर्स-

Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी एक बेहतरीन डिस्प्ले फीचर्स के साथ आता है। जिसमें आपको 70-इंच की 4K डिस्प्ले पैनल मिलता है। इसका रेसोल्यूशन 3,840 x 2,160 पिक्सल है। और यह स्मार्ट टीवी 16:9 के ऐस्पेक्ट रेशियो और 97.9% के बॉडी टू स्क्रीन रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें आपको 60Hz का रिफ्रेश रेट और 300nits के पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। इसमें आपको 4000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो के मिल जाता है। जो 1.07 बिलियन कलर्स प्रोड्यूस करने में सक्षम है। स्पीकर्स की बात करें तो इसमें आपको हाई-पावर वाला स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाता है।

स्टोरेज और प्रोसेसर फीचर्स-

अन्य फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Mi TV में क्वॉडकोर कॉर्टेक्स A35 प्रोसेसर मिलता है। जिसमें आपको 1.5GB RAM और 8GB का इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड-बेस्ड MIUI फॉर TV 3.0 पर चलता है। जिसमें आपको बिल्ट-इन होम सेंटर, एक फार-फील्ड वॉयस सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, शाओमी का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी वॉयस सर्च और वॉयस ऑर्डरिंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

Tecno Pova Neo: 6,000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ जल्द लॉन्च होगा, 1499 रुपए वाला Earbuds मिलेगा फ्री

Xiaomi Mi TV की कीमत और उपलब्धता-

बता दें, Xiaomi Mi TV EA70 2022 स्मार्ट टीवी 27 दिसंबर यानी आज से प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा, टीवी की पहली सेल 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। यह स्मार्ट टीवी चीन में 518 डॉलर यानी लगभग 39,055 रुपए में बेचा जाएगा और फिलहाल के लिए यह स्मार्ट टीवी केवल चीन में उपलब्ध है। हालांकि, भारत और ग्लोबल मार्केट्स में इसे कब तक उतारा जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है की भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Urfi Javed को नहीं किसी का डर, अब इस ड्रेस में बोल्ड अंदाज को लेकर हुईं ट्रोल

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button