टेक्नोलॉजी

Twitter India 2021: सबसे ज्यादा इस ट्वीट को मिला लाइक और रिट्वीट, इस इमोजी और हैशटैग ने मारी बाजी

साल 2021 में ट्वीटर (Twitter India 2021) पर सबसे ज्यादा लोगों ने क्या और किसे सर्च किया इसको लेकर पूरी लिस्ट अब जारी हो गई है।

साल 2021 में ट्वीटर (Twitter India 2021) पर सबसे ज्यादा लोगों ने क्या और किसे सर्च किया इसको लेकर पूरी लिस्ट अब जारी हो गई है। ट्विटर इंडिया ने गुरुवार को भारत में ट्विटर पर सबसे ज्याजा चर्चित रहे और सर्च होने वाली आवाजों, रुझानों और क्षणों पर अपना डेटा जारी कर दिया है।

2021 में इस ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक-

साल 2021 की शुरुआत में, क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर प्यारी बच्ची का जन्म हुआ। विराट कोहली ने अपनी बेटी के होने पर एक ट्वीट (Most Liked Tweet 2021) कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। कोहली का यह ट्वीट लोगों को इतना पसंद आया कि अब यह ट्वीट 2021 का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया है। इसे 5.3 लाख से अधिक ‘लाइक’ मिले हैं। बता दें कि साल 2020 में विराट कोहली का अनुष्का शर्मा की गर्भावस्था की घोषणा करने वाला ट्वीट ‘2020 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट’ बन गया था। इससे आप समझ सकते हैं कि भारत और दुनिया के लोग कितना विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्यार करते हैं।

CDS Bipin Rawat की कही गई यह पांच बातें देश कभी नहीं भूलेगा

2021 में इस ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा रिट्वीट-

जैसे ही भारत में दूसरी COVID-19 लहर आई, दुनियाभर के लोग देश का समर्थन करने के लिए आगे आए। उनमें से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस भी थे, जिन्होंने भारत में COVID राहत के लिए दान दिया, और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। ट्वीट की उदारता को पूरे देश में लोगों से आभार मिला, जिससे यह 2021 में भारत में सबसे अधिक रिट्वीट (Most Retweeted tweet in india 2021) किया गया ट्वीट बन गया।

साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये पांच फिल्मे

2021 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया हैशटैग-

ट्विटर पर बातचीत ट्वीट और रिट्वीट के दौरान हैशटैग (#) का खूब इस्तेमाल होता है। इसका फायदा यहा है कि जब लोग हैशटैग के साथ कोई ट्वीट करते हैं, तो वह भी उसी बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं। आईए जानते हैं भारत में साल 2021 में ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्वीट किए जाने वाले हैशटैग (Most Used Hashtag on Twitter 2021) में सबसे पहले नंबर पर #Covid19, दूसरे नंबर पर #FarmerProtest और तीसरे नंबर पर #TeamIndia है।

2021 में सबसे ज्यादा इस इमोजी ट्वीटर पर हुए इस्तेमाल-

बता दें कि यह रैंकिग ट्वीटर द्वारा 1 जनवरी से 15 नवंबर, 2021 के बीच भारत में कुल उजर्स की डेटा के अनुसार दिया गया है। भारत में इस साल सबसे ज्यादा हाथ जोड़ने वाले इमोजी (Most Used Emojis on Twitter 2021) का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद दूसरे नंबर पर हंसने वाला इमोजी रहा। तीसरे नंबर पर आग वाला इमोजी भी शामिल रहा।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button