टिप्स एंड ट्रिक

Elon Musk के Twitter खरीदने के बाद इन पांच व्यक्तियों के हुए सबसे ज्यादा Followers

21वीं सदी में आपके ट्वीटर अकाउंट पर कितने फॉलोवर्स हैं, इस बात से दुनिया को काफी फर्क पड़ता है। ज्यादा फॉलोवर्स यानी की ज्यादा प्रभावसाली व्यक्ति।

21वीं सदी में आपके ट्वीटर अकाउंट पर कितने फॉलोवर्स हैं, इस बात से दुनिया को काफी फर्क पड़ता है। ज्यादा फॉलोवर्स यानी की ज्यादा प्रभावसाली व्यक्ति। ऐसे में आज आपको यहां उन पांच व्यक्तियों के बारे में जानने को मिलेगा, जोकि ट्वीटर पर विश्वभर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाते हैं। इन व्यक्तियों के नाम निम्नलिखित हैं।

ट्वीटर पर इन पांच व्यक्तियों के हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स –

पांचवे नंबर पर है दुनिया का यह नंबर वन फुटबॉलर – 

इस लिस्ट को हम बढ़ते हुए क्रम में शुरु कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि दुनियाभर में वह व्यक्ति जोकि ट्वीटर पर फॉलोवर्स की संख्या के साथ पांचवे नंबर पर हैं, उनका नाम क्या है। उनका नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) है। इस व्यक्ति को भला कौन नहीं जानता है। बता दें कि रोनाल्डो को वर्तमान समय में दुनियाभर में फुटबॉल का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। क्रिस्टियानों रोनाल्डो, पुर्तगाल देश के नागरिक हैं। ट्वीटर पर वर्तमान समय में उनको कुल 100 मिलियन यानी की 10 करोड़ फॉलोवर्स हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि रोनाल्डो ट्वीटर पर सिर्फ 60 लोगों को फॉलो करते हैं। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि अभी तक रोनाल्डो ने कुल 3 हजार 5 सौ के करीब ट्वीट्स किए हैं।

चौथे नंबर पर हैं रिहाना (Rihanna) –

रिहाना की गायकी के यूं तो कई दिवाने हैं। जिसका असर उनके ट्वीटर अकाउंट के फॉलोवर्स लिस्ट में भी देखने को मिलता है। ट्वीटर पर रिहाना के कुल 106.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यानी कि 10 करोड़ 64 लाख फॉलोवर्स। रिहाना सिर्फ 997 लोगों को ही फॉलो करती हैं। इसी के साथ रिहाना कुछ न कुछ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा पोस्ट करती ही रहती हैं जिसको लेकर वह अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

तीसरे नंबर पर हैं कैटी पेरी (Katy Perry) –

कैटी पैरी के दिवाने यूं तो करोड़ों हैं। वह एक अमेरिकन सिंगर हैं। उनको ट्वीटर पर कुल 108.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यानी की 10 करोड़ 88 लाख लोग। बदले में कैटी पैरी सिर्फ 238 लोगों को ही फॉलो करती हैं।

दुसरे नंबर पर हैं जस्टिन बेइबर (Justin Bieber) –

जस्टिन बेइबर भी पेशे से एक गायक हैं। जस्टिन बेइबर के गाने से लेकर उनके शो तक में लोगों की बड़ी भीड़ रहती है। दुनियाभर में उनके फैंस उनको लाइव देखने के लिए बेताब रहते हैं। ट्वीटर पर उनके 114.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यानी की 11 करोड़ 43 लाख। जस्टिन बेइबर 2 लाख 84 हजार लोगों को फॉलो करते हैं। जोकि देखा जाए तो बाकी सभी पर्सनालटी में से सबसे ज्यादा है। जस्टिन बेइबर उन कलाकरों में से हैं जोकि अपने फैंस को भी फॉलो करते ही हैं।

ट्वीटर पर नंबर एक हैं बराक ओबामा (Barack Obama) –

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इन लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। बराक ओबामा के ट्वीटर पर कुल 131.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जोकि दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। यह 13 करोड़ 19 लाख के लगभग है। बराक ओबामा बदले में 5 लाख 83 हजार लोगों को फॉलो भी करते हैं। बराक ओबामा की अमेरिका के इतिहास में एक अच्छे नेता और राष्ट्रपति के रुप में छवि है। यही कारण है कि उन्हे ट्वीटर पर ज्यादातर लोग फॉलो करते हैं।

Twitter India 2021: सबसे ज्यादा इस ट्वीट को मिला लाइक और रिट्वीट, इस इमोजी और हैशटैग ने मारी बाजी

हाल ही में दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर व्यापारी एलन मस्क (Elon Musk) जिन्होने ट्वीटर को खरीदा है। उनकी बात करें तो उनके कुल 91.8 मिलियन ही सब्सक्राइबर हैं। जिसे 9 करोड़ 18 लाख कहा जा सकता है। लेकिन एलन मस्क इस रेस में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। और ऐसा ही रहा तो वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच सकते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button