टेक्नोलॉजी

Nokia Lite Earbuds: नोकिया ने लॉन्च किए दो नए Earbuds, जानें कीमत

स्मार्टफोन निर्माता Nokia ने दो नए ईयरफोन भारतीय बाजार में पेश कर दिए हैं। कंपनी ने Nokia Lite Earbuds BH-205 (ईयरबड्स) और Nokia Wired Buds WB 101 (नेकबैंड) को लॉन्च किया है।

स्मार्टफोन निर्माता Nokia ने दो नए ईयरफोन भारतीय बाजार में पेश कर दिए हैं। कंपनी ने Nokia Lite Earbuds BH-205 (ईयरबड्स) और Nokia Wired Buds WB 101 (नेकबैंड) को लॉन्च किया है। वहीं कम्पनी ईयरफोन की बैटरी को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा करती हैं।

Nokia Lite Earbuds BH-205, Nokia Wired Buds WB 101 की कीमत-

भारत में Nokia Lite Earbuds BH-205 की कीमत 2,799 रुपए है। इस ईयरफोन चारकोल कलर में पेश किया गया है। वहीं, Nokia Wired Buds WB 101 की कीमत 299 रुपए है। जिसे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर में पेश किया गया है।

Nokia Lite Earbuds BH-205 के स्पेसिफिकेशन-

नोकिया Lite Earbuds BH-205 में स्टूडियो क्वॉलिटी ऑडियो के साथ 6mm का ड्राइवर है। दोनों ईयरबड्स को अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स के साथ ऑटोमेटिक मोनो मोड स्विचिंग मोड मिलता है यानी जब आप एक बड्स को इस्तेमाल करेंगे तो अपने आप मोनो मोड एक्टिव हो जाएगा।

Noise Beads ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, जानें इसकी खूबियां और कीमत

Nokia Lite Earbuds BH-205 के साथ ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। साथ ही ये ईयरबड्स गूगल असिस्टेंट और सिरी को भी सपोर्ट करते हैं। दोनों बड्स में 40mAh की बैटरी दी गयी है। जो छह घंटे के बैकअप देती है। इसके अलावा, चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी मिलती है जिसे लेकर 30 घंटे का दावा किया गया है। ईयरबड्स में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर मिलता है।

Nokia 5.4 की पहली सेल भारत में हुई शुरू, जानें Features, Price और Offers

Nokia Wired Buds WB 101 के स्पेसिफिकेशन-

नोकिया Wired Buds WB 101 में 10mm का ड्राइवर मिलता है। बता दें यह एक वायर वाला ईयरफोन है। इसमें आपको ऑडियो जैक भी मिलता है। कॉलिंग के लिए इसमें आपको माइक्रोफोन भी मिलता है। इसमें फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। Nokia Wired Buds में भी आपको गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा और सिरी का सपोर्ट और पैसिव न्वाइज आइसोलेशन जैसे फीचर्स भी मिलते है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button