ऑटो

Good News! होली से ठीक पहले मारुति लॉन्च करेगी ये 2 नई कारें, अभी जानें सभी डिटेल्स

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुती ग्राहकों को होली से पहले गिफ्ट देने को तैयार है। इस कंपनी ने अपनी दो नई कारों को लॉन्च करने की घोषणा की है।

नई दिल्ली: होली से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुती ने एक के बाद एक अपनी दो नई कारों को लॉन्च किया है। इनमें 2022 मारुति सुजुकी वैगनआर और 2022 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट शामिल हैं। नई वैगनऑर Maruti के Arena डीलरशिप के जरिए बेचा जा रहा है। वहीं, ग्राहक मारुति की नेक्सा डीलरशिप के जरिए नई बलेनो को खरीद सकेंगे। ग्राहकों को इन गाड़ियों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आज हम आपको मारुति की इन दो नई कारों की परफॉर्मेंस और इनमें किए गए बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों और माइलेज की डिटेल्स के बारे में भी बताएंगे। तो आइए एक नजर डालते हैं।

2022 मारुति सुजुकी वैगनआर:

नई वैगनआर की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.40 लाख रुपये है, जो इसके टॉप-एंड वेरिएंट पर 6.98 लाख रुपये तक जाती है। अब ग्राहकों को नई WagonR की CNG गाड़ी में नया H3 Tour वैरिएंट मिलेगा। इसमें ड्यूल-टोन बॉडी कलर ऑप्शन के साथ टॉप एंड वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलेंगे। WagonR के ZXi+ वेरिएंट में डुअल-टोन एक्सटीरियर डिज़ाइन मिलेगा। ग्राहक इसे दो नए कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इनमें ‘ब्लैक रूफ विद गैलेंट रेड’ और ‘ब्लैक रूफ विद मैग्मा ग्रे’ शामिल हैं।

इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी उन्हें पहले की तरह 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर और 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K-सीरीज पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। इसके पेट्रोल मॉडल में माइलेज को 16 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। यही वजह है कि अब इसमें 25.19 kmpl तक का माइलेज मिलता है। वहीं, S-CNG वेरिएंट में 5 फीसदी माइलेज बढ़ाया गया है, जो अब 34.05 किमी/किलोग्राम हो गया है।

2022 मारुति सुजुकी बलेनो:

नई वैगनआर से पहले मारुति सुजुकी ने इसी महीने यानि मार्च में अपनी नई बलेनो को लॉन्च करेगी। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.35 लाख रुपये है, जो 9.49 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे नई डिजाइन लैंग्वेज क्राफ्टेड फ्यूचरिज्म पर तैयार किया है। सेफ्टी के लिए इसमें 20 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानिए क्या होगा जमाकर्ताओं के पैसों का?

यही वजह है कि इसमें डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें ग्राहकों को ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। नई मारुति सुजुकी बलेनो का मैनुअल ट्रांसमिशन 22.35 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 22.94 kmpl का माइलेज देता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button