उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: क्या Nautanwa से Amanmani Tripathi ही जीत रहे हैं चुनाव?

महराजगंज जिले के अमनमणि त्रिपाठी (Amanmani Tripathi) का नाम भी इन्हीं बाहुबलियों में से एक है। इस बार भी अमनमणि त्रिपाठी नौतनवा (Amanmani Tripathi Nautanwa) से ही चुनाव लड़े लेकिन परिस्थियां इस बार काफी अलग थीं। 

उत्तर प्रदेश के सभी बाहुबली इस बार मैदान में थे। कुछ बाहुबलियों को सपा, बसपा और बीजेपी से टिकट मिला तो वहीं कुछ बाहुबली निर्दलीय और छोटी पार्टियों के सहारे मैदान में उतरे। महराजगंज जिले के अमनमणि त्रिपाठी (Amanmani Tripathi) का नाम भी इन्हीं बाहुबलियों में से एक है। इस बार भी अमनमणि त्रिपाठी नौतनवा (Amanmani Tripathi Nautanwa) से ही चुनाव लड़े लेकिन परिस्थियां इस बार काफी अलग थीं।

नौतनवां सीट पर सबसे आगे अमनमणि त्रिपाठी –

यूपी विधानसभा 316 की नौतनवा सीट से अमनमणि त्रिपाठी ने चुनाव लड़ा। लेकिन 2017 में निर्दलीय इसी सीट पर चुनाव लड़ने वाले अमनमणि त्रिपाठी ने इस बार बसपा के टिकट पर ताल ठोकी। जिसकी वजह से उन्हे बहन कुमारी मायावती का पूरा समर्थन मिला और पार्टी का वोट मिलने की पूरी उम्मीद जगी। यहां फॉर्मूला लगा अमनमणि त्रिपाठी का खुद का वोट बैंक जमा बसपा का वोट बैंक। यानी की जीत पक्की। 3 मार्च को ज्यातादर बूथ पर यह देखने को भी मिला। जहां की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार अमनमणि त्रिपाठी दूसरे पार्टी के उम्मीदवारों से काफी आगे रहे।

इन मुद्दों पर अमनमणि त्रिपाठी ने मांगा वोट –

2017 के चुनाव में अमनमणि त्रिपाठी जेल की सलाखों के पीछे बंद थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हे ऑटो चुनाव चिन्ह मिला था। ऑटो चुनाव चिन्ह का प्रचार-प्रसार से लेकर सब कुछ उनकी बड़ी बहन और छोटी बहन ने ही संभाला था। इस बार अपनी बहनों के साथ अमनमणि भी मैदान में थे। पांच सालों में स्ट्रीट लाइट, बिजली, सड़क, कोरोना के दौरान जनता की मदद, पुल निर्माण, समुदायिक भवन निर्माण आदि स्थानिय मुद्दों पर चुनाव लड़ा। इसी के साथ जनता को अपने पिता अमरमणि त्रिपाठी के कामों को भी याद दिलाया। इस दौरान अमनमणि के भाषण की कुछ लाइन भी जनता के बीच काफी चर्चित रहीं।

नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी का बच्चों और बेरोजगारों के लिए खास तोहफा

तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंची भाजपा –

समाजवादी पार्टी से कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह (SP Munna Singh) मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के गठबंधन में ऋषि त्रिपाठी (BJP Rishi Tripathi) मैदान में थे। शुरुआत के दिनों में समाजवादी पार्टी को इस बार नौतनवा से प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। लेकिन जैसे-जैसे चुनावी दिन नजदीक आए माहौल बदलता रहा। वोटिंग से दो दिन पहले अचानक से मुकाबले में भाजपा और बसपा आ गए। इसके पिछे लगातार भाजपा के बड़े नेताओं का नौतनवा और महाराजगंज जिले में रैली का है। बड़े नेताओं के आने से नौतनवा की पिच भाजपा कैंडिडेट के लिए और आसान हो गई। लेकिन इसके बावजूद भाजपा को दूसरे नंबर पर संतोष करना ही होगा।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button