उत्तर प्रदेश

Raja Bhaiya Election Result: एक लाख का सपना रहा अधुरा, राजा भईया बने विधायक

Kunda Election Result में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया को मिली जीत।

उत्तर प्रदेश के बाहुबलियों में एक नाम रघुराज प्रताप सिंह (RAGHURAJ PRATAP SINGH) उर्फ राजा भईया (Raja Bhaiyia) का भी है। राजनीतिक लोगों का मानना है कि बाहुबलियों की लिस्ट ही राजा भईया के नाम से शुरु होती है। पहले से ही तय था कि कुंडा (Kunda) से रघुराज प्रताप सिंह को कोई नहीं हरा सकता है। इस बात को रघुराज प्रताप सिंह ने भी कई बार अपने इंटरव्यू में भी कह दिया था। लड़ाई इस बात कि थी कि इस बार जीत का अंतर एक लाख पार का होगा। लेकिन यह सपना इस बार फिर रघुराज प्रताप सिंह के लिए सपना ही रह गया।

राजा भईया फिर से बने कुंडा की जनता के विधायक –

राजा भईया के ऊपर यूं तो कई आरोप लगते रहे हैं। मायावती जब प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब राजा भईया जेल में थे। राजा भईया का तलाब और उमसे पल रहे मगरमच्छों की कहानी हर किसी ने सुनी ही होगी। राजा भईया ने इस बार अपनी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से चुनाव लड़ा। पहले ही चुनावी रुझान से राजा भईया आगे चल रहे थे।

‘जलवा है हमारा यहां’ – BJP की जीत के साथ Social Media पर वायरल हुए ये Memes

कुल 30 राउंड में हुई गिनती में मिले इतने वोट –

कुंडा में कुल 30 राउंड में टोटल वोटों की गिनती संपन्न हुई। इस दौरान रघुराज प्रताप सिंह को कुल 99 हजार 261 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी से गुलशन यादव को कुल 68 हजार 843 वोट मिले। लेकिन चुनाव प्रचारों में जिस तरह से राजा भईया ने एक लाख पार का नारा दिया था। वह कहीं न कहीं पूरा न हो सका।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button