jantaconnect.com
विश्व की नंबर एक इस भारतीय खिलाड़ी के पिता अभी भी चलाते हैं ऑटो रिक्शा
कहते हैं कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। काम तो काम होता है। लेकिन बदलते समय के साथ इंसान अपने काम को लेकर कई बदलाव भी करता है। आपने सुना होगा कि घर में बेटी या बेटे के खिलाड़ी बनते ही परिजनों का काया पलट हो गया। सबने नए नए काम शुरु कर दिए। लेकिन एक खिलाड़ी का परिवार ऐसा भी है जोकि अभी भी रिक्शा ही चलाता है। खिलाड़ी के परिवार में उसके पिता अभी भी रिक्शा चलाते हैं और शान से कहते हैं कि इसमें कैसी शर्म। इस विश्व नंबर एक खिलाड़ी का नाम दीपिका कुमारी है। दीपिका कुमारी एक तीरंदाज हैं। इतना ही नहीं वो विश्व की नबंर एक तीरंदाज हैं।