राज्यउत्तर प्रदेश

छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी की मां ने लड़की को ही जिंदा जला डाला

उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba News) की रहने वाली एक युवती के साथ दबंग युवक ने छेड़छाड़ किया। छेड़छाड़ के विरोध में लड़की ने पुलिस में दबंग युवक की शिकायत की।

उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba News) की रहने वाली एक युवती के साथ दबंग युवक ने छेड़छाड़ किया। छेड़छाड़ के विरोध में लड़की ने पुलिस में दबंग युवक की शिकायत की। जिसको लेकर गुस्साए दबंग युवक के परिजनों ने लड़की को ही निशाना बना डाला। मौका देख युवती पर आरोपी लड़के की मां और परिजनों ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया।

आग से लिपटी महिला को बचाते-बचाते वो 90 फीसदी तक जल चुकी थी। जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही पीड़िता लड़की ने झांसी मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इस घटना से पीड़िता लड़की के परिजनों में काफी ज्यादा गुस्सा है। पुलिस ने पंचनामा कर लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है।

रैली में शामिल होने पर BJP विधायक दे रहे थे फ्री में पेट्रोल, उमड़ी बंपर भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

महोबा (Mahoba News) के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़खानी होने पर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी से गुस्से में आए आरोपी की मां और पिता ने रविवार को पीड़िता के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

अखिलेश यादव की पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने किया राष्ट्र गान का अपमान, देखिए वीडियो

जिसके बाद पीड़िता बुरी तरीके से जख्मी हो गई और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से पीड़िता को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा काफी बढ़ गया है। और पुलिस इस मामले में अब तेजी से जांच करने के लिए जुट गई है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button