दिल्ली

Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर में ख़तरनाक होते कूड़े के पहाड़ से निपटने में नाकामयाब सरकार

Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर में खड़े खतरनाक कूड़े के पहाड़ को लेकर दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) पर हमला बोला है।

Ghazipur Landfill Fire: गाजीपुर में खड़े खतरनाक कूड़े के पहाड़ को लेकर दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) पर हमला बोला है। गाजीपुर में खड़े कूड़े के पहाड़ों में आग लगने से लगातार इलाके में धुंआ फैल रहा है। इससे गाजीपुर में रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

कांग्रेस ने आप और बीजेपी पर किया अटैक –

गाजीपुर में खड़े खतरनाक कूड़े के पहाड़ पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में कूड़ा डम्पिंग लैंड पर क्षमता से अधिक कूड़ा डालने के कारण वर्ष दर वर्ष लैंड फिल पर आग लगने जैसी घटनाऐं हो रही है। जिसके लिए भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लैंडफिल की समस्या को खत्म करने की बजाय पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर 50 लाख का जुर्माना लगाने के लिए दिल्ली पोलूशन कंट्रोल कमेटी को निर्देश जारी किए हैं, जिसकी चैयरमेन उन्ही की पार्टी की नेता आतिशी जैन हैं।

दिल्ली में प्रतिदिन 12 हजार 350 टन कचरा निकलता है –

अनिल चौधरी ने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार और भाजपा को राजनीति करने की बजाय लैंडफिल के डीडीए से जमीन की मांग करनी चाहिए। क्योंकि दिल्ली में प्रतिदिन 12350 टन कचरा निकलता है जिसमें से दिल्ली नगर निगम सिर्फ 85 प्रतिशत कचरा ही उठाता है। पिछले 15 वर्षों से निगम में शासित भाजपा सरकार और 8 वर्षों से दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लैंडफिल पर कचरा डम्पिंग की समस्या से दिल्लीवालों को छुटकारा दिलाने के लिए कुछ नही किया है।

आम और बीजेपी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं- अनिल चौधरी

अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी लैंडफिल समस्या का कोई कारगर उपाय निकालने की बजाय कोरी राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब लैंडफिलों पर काम करने के लिए निगमों ने एजेंसियां नियुक्त कर रखी है और गाजीपुर साईट में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो फिर कैसे इतनी बड़ी घटना हुई, इसकी जांच होनी चाहिए।

अगर ऐसा कर दिया तो मुफ्त में मिलेगी देश के सभी नागरिकों को बिजली

गाजीपुर के आस-पास रह रहे लोगों का हुआ बुरा हाल- अनिल चौधरी

अनिल चौधरी ने गाजीपुर के आस-पास रह रहे लोगों की बात करते हुए कहा कि लैंडफिल के नजदीक रहने वाले निवासियां का बदबू से पहले ही बुरा हाल है फिर आग लगने के बाद निवासियों ने कैसे धुंअे को सहा, बताना बहुत मुश्किल है, लोगों का जीना दूभर है। दिल्ली सरकार द्वारा लैंडफिल पर आग लगने की घटना के पश्चात अपनी जिम्मेदारी लेने की बजाय 4 अप्रैल को एक हाई-लेवल बैठक बुलाई है, जिसमें पर्यावरण विभाग, दिल्ली नगर निगम, राजस्व विभाग, दमकल विभाग, पीडब्लूडी, डीयूएसआईबी, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया गया है ताकि बैठक में लैंडफिलों की सुरक्षा के लिए जागरुक अभियान चलाऐं, जो सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए होगी।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button