दिल्ली

पांच दिन में भंग हो जाएंगे नगर निगम, नहीं लिए जाएंगे नीति निर्माण से जुड़े निर्णय

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक होने तक निकायों के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार स्पेशल ऑफिसर की नियुक्ति करेगी।

दिल्ली में एमसीडी चुनवा को लेकर काफी बहस हुई। चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने दिल्ली एमसीडी चुनाव को स्थगित कर दिया। वहीं, अगले पांच दिनों में दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम का कार्यकाल भंग हो जाएगा।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) का कार्यकाल बुधवार यानी 18 मई को समाप्त हो जाएगा। जबकि, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) का कार्यकाल 19 को समाप्त होगा। तो वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) का कार्यकाल 22 मई को पूरा हो जाएगा। ऐसे में निगम के भंग होते ही कोई नीति गत निर्णय नहीं लिए जाएंगे।

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक होने तक निकायों के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार स्पेशल ऑफिसर की नियुक्ति करेगी।

खबरों के मुताबिक एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा गठित विभाग बुधवार यानी 18 मई से काम करना बंद कर देगा लेकिन नगर निगम अपने अनिवार्य कर्तव्य नियमित रूप से करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्य सामान्य कार्य जैसे स्वच्छता कार्यक्रम और स्वास्थ्य संबंधी और अन्य कार्य जारी रहेंगे। हालांकि, नीति निमार्ण से जुड़े निर्णय नहीं लिए जाएंगे।

Delhi MCD Election 2022: बीच में ही फंस कर रहे गए एमसीडी की तैयारी कर रहे नेता

अमर उजाला मुताबिक एक अधिकारी ने बताया, ”एसडीएमसी में कल से कोई नीति-निर्माण का निर्णय नहीं लिया जाएगा। एसडीएमसी सदन, स्टेंडिंग कमेटी की बैठकें भी नहीं होंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय तीनों नगर निगमों को भंग करने और उनके विलय के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी करेगा।”

आपको बता दें, दिल्ली के तीनो नगर निगमों में फंड को लेकर काफी समस्याएं हो रही हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा था। एमसीडी के कार्य में भी कई बाधाएं थी। इन्हीं सब परेशानियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने तीनों निगमों को फिर से एक करने का निर्णय लिया। इसी कारण अप्रैल होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

Delhi MCD Election 2022: चुनाव से पहले ही पार्टी छोड़ भागने लगे नेता

हालांकि, दिल्ली में तिनों निगमों एक करने वाला कानून संशोधित कर संसद से पास करा लिया गया है। जिसे दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 के नाम से जाना जाता है। संशोधन के बाद अब दिल्ली के तीन नगर निगम दिल्ली नगर निगम के नाम से जानी जाएगी।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button