दिल्ली

Delhi MCD New Formula: दिल्ली MCD में 272 से घटकर हो सकती हैं इतनी सीटें

Delhi MCD New Formula: दिल्ली नगर निगम चुनाव पर सबकी निगाहे हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। इस

Delhi MCD New Formula: दिल्ली नगर निगम चुनाव पर सबकी निगाहे हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। इस बीच सबसे जरूरी बात यह है कि क्या अब 272 वार्ड की संख्या को घटाकर कम किया जा रहा है। अगर हां, तो किस फार्मूले के माध्यम से नई सीटों का गठन होगा।

पर्दे के पीछे आया 272 को कम करने का फॉर्मूला –

दिल्ली के राजनीतिज्ञ और तमाम पार्टियों के नेताओं से अनौपचारिक बातचीत में पता चला है कि यह फार्मूला पर्दे के पीछे आ चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आए इस नए फार्मूले को आईए आपको विस्तार से समझाते हैं।

272 से घटकर 150 तक हो सकती हैं कुल सीटें –

बता दें कि वर्तमान में दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं। जहां से पार्टी की तरफ से और निर्दलीय भी लोग चुनाव लड़ते हैं। लेकिन अब नए फार्मूले के तहत 272 नगर निगम की सीटों को कम करके तकरीबन 150 से लेकर 180 तक कर दिया जाएगा। इन सीटों को घटाने के पीछे फार्मूला लगेगा दिल्ली के इलाकों वाला।

ऐसे घटाई जाएगी दिल्ली में नगर निगम की सीट –

इस फॉर्मूले के तहत किसी एक इलाके में जहां 2 वार्ड हैं उनको मिलाकर एक कर दिया जाएगा तो वहीं जहां पर 3 वार्ड हैं उनको घटा कर दो कर दिया जाएगा। ऐसे ही जहां पर 4 वार्ड हैं, वहां पर इसी फार्मूले के तहत 2 से 3 वार्ड बनाए जा सकते हैं। यह फैसला उस इलाके की आबादी और जगह पर भी निर्भर करेगा। ऐसे में निगम पार्षदों के पास इलाका बड़ा हो जाएगा और उनकी जिम्मेदारी भी ज्यादा हो जाएगी।

Delhi MCD Election Guidelines 2022: निकाय चुनावों पर दिल्ली चुनाव आयोग ने लगाई ये रोक

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी –

इस बीच आम आदमी पार्टी बीजेपी को घेरने का कोई भी रास्ता नहीं छोड़ रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर यह नया फॉर्मूला लाना ही था तो फिर इन्होने पिछले पांच साल में कोई नहीं लेकर आए। चुनाव के समय पर ही ऐसा क्यों हो रहा है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button