दिल्ली

Delhi MCD Election 2022: चुनाव से पहले ही पार्टी छोड़ भागने लगे नेता

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में निकाय चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी अपनी-अपनी चुनावी तैयारियां तेजी के साथ कर रही हैं। लेकिन कभी दिल्ली में लगातार 3 बार सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के बुरे दिन जारी हैं।

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में निकाय चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी अपनी-अपनी चुनावी तैयारियां तेजी के साथ कर रही हैं। लेकिन कभी दिल्ली में लगातार 3 बार सरकार बनाने वाली कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के बुरे दिन जारी हैं। चुनाव की तैयारियां तो दूर यह पार्टी अपने नेताओं को ही पार्टी में नहीं रोक पा रही है। आए दिन कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता कभी बीजेपी तो कभी आप में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस छोड़ भाग रहे हैं नेता –

दिल्ली निकाय चुनाव अब कभी-भी हो सकते हैं। ऐसे में कोई भी नेता नहीं चाहेगा कि वह उस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े जोकि पहले से ही हार के मोड़ पर है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का सूर्य अस्त सा लग रहा है। सूर्य अस्त के बाद आने वाले अंधकार से बचने के लिए अब हर कोई कांग्रेस को छोड़ या तो बीजेपी का दामन थाम रहा है या फिर बीजेपी में शामिल हो रहा है।

इन बड़े-बड़े चेहरों ने कहा कांग्रेस को गुड-बाय –

ऐसे नेताओं की लिस्ट में कांग्रेस को छोड़ पिछले कुछ सालों में जाने वाले नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्‍णा तीरथ, सांसद महाबल मिश्रा, अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान और कई अन्‍य विधायक, निगम पार्षद शामिल हैं। जोकि कभी खुद कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ लोकसभा और विधानसभा में बैठा करते थे। अब ऐसे नेताओं को जो अभी भी कांग्रेस पार्टी में हैं खुदगर्ज कह कर पूकार रहे हैं।

Delhi MCD Election: दिल्ली के विधायक और मंत्रियों की ताकत कम कर सकती है केंद्र सरकार

कांग्रेसी सोच वाले नेता नहीं छोड़ेंगे पार्टी –

वह तमाम नेता जो अभी भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में दिन-रात एक कर रहे हैं, उनका मानना है कि जो सच्चे कांग्रेसी हैं… जिनके खून में कांग्रेस हैं वो कभी भी कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ सकते हैं। उनका मानना है कि जो कांग्रेस पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं यह सभी मौका फिरस्त लोग हैं। जोकि एक अच्छे राजनेता हैं लेकिन अच्छे कांग्रेसी नहीं है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button