आईपीएल

IPL 2022 Mega Auction: इन देशों के खिलाडियों पर होगी पैसो की बरसात!

IPL 2022 Mega Auction: IPL 2022 में नीलामी के लिए कुल 590 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं जिनमें से 220 खिलाड़ी विदेशी हैं। हालाँकि इस लिस्ट में कई ऐसे देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इन देशों में अमेरिका, आयरलैंड, नेपाल, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और नामीबिया का नाम शामिल हैं।

फरवरी का महीना शुरू हो चूका है और आईपीएल का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) भी इसी महीने होने वाला है जिसके लिए बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल फ्रेंचचाईजी तैयारियों में जोर शोर से लगे हुए है। इस बार का आईपीएल (IPL) भी बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस आठ की जगह दस टीमें आईपीएल में हिस्सा लेंगी। इसकी वजह आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) भी दिलचस्प होने वाला है और खिलाडियों की शार्टलिस्ट भी जारी हो चुकी है।

आईपीएल (IPL 2022) में नीलामी के लिए कुल 590 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं जिनमें से 220 खिलाड़ी विदेशी हैं। हालाँकि इस लिस्ट में कई ऐसे देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इन देशों में अमेरिका, आयरलैंड, नेपाल, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और नामीबिया का नाम शामिल हैं। ऐसे में आज हम आपको उन खिलाडियों के बारे में बता रहे है जो आईपीएल (IPL 2022) में बन सकते हैं करोड़पति

IPL 2022 Mega Auction: डेविड वीजे (David Wiese)

नामीबिया के हरफनमौला खिलाड़ी डेविड वीजे (David Wiese) ने 2021 टी20 विश्व कप में शानदार परफॉरमेंस किया था। ये खिलाड़ी पहले भी साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके है। वहीँ, डेविड वीजे आईपीएल में भी खेले हैं। आईपीएल (IPL 2022) की नीलामी में वीजे का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। लेकिन वीजे आईपीएल (IPL 2022 Mega Auction) के मेगा ऑक्शन में करोड़पति बन सकते हैं।

IPL 2022 Mega Auction: पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling)

दूसरे खिलाड़ी आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग है जो आईपीएल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। यहां हम आपको बता दी की पॉल स्टर्लिंग ने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन इस साल उन्हें मोटी रकम मिल सकती है। पॉल स्टर्लिंग का बेस प्राइस भी 50 लाख रुपए है।

Top 5 Fast Charging Smartphone: ये है India का फ़ास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन

अली खान (Ali Khan)

हमारी लिस्ट में अगले खिलाड़ी अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान है। अली खान की चर्चा तो दुनिया भर में हो रही है क्योंकि उनहोंने टी10 लीग में अपनी तेज गेंदबाजी से कई दिग्गजों को प्रभावित किया था। यहीं नहीं उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में भी अपना हुनर दिखाया था। अली खान साल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा भी रहे थे. आईपीएल (IPL 2022) की नीलामी में अली खान का बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। हालाँकि उनकी प्रभावशाली गेंदबाज़ी की वजह से उनको भी मोटी रकम मिल सकती है।

Mumbai में नहीं बल्कि इस शहर में हैं देश का सबसे बड़ा EV Charging Station, जानें खासियत

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button