आईपीएल

TATA IPL 2022 Match List: तारीख, समय, भीड़ने वाली टीम का नाम, पूरा Schedule देखे यहां

TATA IPL 2022 Match List: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें संस्करण का शेड्यूल (Schedule) जारी हो गया है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद सभी को आईपीएल मैच का शेड्यूल जानने की उत्सुकता थी।

TATA IPL 2022 Match List: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (TATA IPL 2022) के 15वें संस्करण का शेड्यूल (Schedule) जारी हो गया है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद सभी को आईपीएल मैच का शेड्यूल जानने की उत्सुकता थी। BCCI ने IPL 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

IPL 2022 का पहला मैच CSK बनाम KKR –

पहला मैच 26 मार्च को होगा। इस मुकाबले में आमने सामने होंगी एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली 2021 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले ही मैच में नई टीमों की आपसी भिड़ंत-

इस बार आईपीएल के खेल में दो नई टीमें भी नजर आने वाली है। इन टीमों के नाम पहले से आपको पता है। जानने वाली बात यह है कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants), 28 मार्च को एक दूसरे के आमने सामने होंगी। यह मुकाबला भी वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला जाएगा। खास बात यह रहेगी कि इस एक मुकाबले से यह भी साबित हो जाएगा कि इन दो नई टीमों में से किसमे है कितना दम।

इस दिन से IPL 2022 का होगा आग़ाज़, जल्द जारी होगा पूरा शेड्यूल

यहां है इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीज़न का पूरा शेड्यूल है –

आईपीएल 2022 कुल 65 दिनों की अवधि में खेला जाएगा। इन कुल 65 दिनों में कुल 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ़ खेल खेले जाएंगे। इस दौरान 12 दिन ऐसे होंगे जब आपको दोपहर और रात दोनों समय में मैच देखने का पूरा आनंद मिलेगा।

IPL 2022: Full schedule, venues, dates, timings- All you need to know about Indian Premier League 2022
Photo Source: IPL 2022 Website
IPL 2022: Full schedule, venues, dates, timings- All you need to know about Indian Premier League 2022
Photo Source: Social Media

आईपीएल 2022 में ऐसा पहली बार होगा जब टाटा इसे स्पोंसर कर रहा होगा। इससे पहले वीवो कंपनी आईपीएल के ज्यादातर संस्करण को स्पोसंर करती हुई आ रही थी। इस बार सभी के सामने दो नई टीमें होंगी जिनपर सभी की निगाहें टीकी हुई हैं। शड्यूल जारी होने के साथ ही सभी आईपीएल प्रेमियों में एक अलग ही उत्साह है। अब सभी इंतेजार है 26 तारीख का जब आईपीएल 2022 का पहला मैच खेला जाएगा।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button