खेल

इन 52 खिलाड़ियों को मिलेगा Bhim Award

खेल विभाग हर साल अलग-अलग श्रेणी में 11 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार देता है। विभाग को 2017-18 में इस अवार्ड के लिए 13 आवेदन मिले थे। 2018-19 में 58, 2019-20 में 69 और 2020-21 में 71 खिलाड़ियों ने इस पदक के लिए आवेदन किया था। ऐसे में 2017-18 से लेकर अब तक आए आवेदनों में से ही पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

Bhim Award: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान समेत प्रदेश के 52 खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार भीम अवॉर्ड से नवाजेगी। 23 जून को पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। सोमवार देर शाम फाइनल सूची में 12 नए खिलाड़ियों के नाम जोड़े गए हैं और एक खिलाड़ी का नाम हटाया गया है। बता दें, ये अवॉर्ड पिछले चार साल से लंबित थे। खेल विभाग हर साल अलग-अलग श्रेणी में 11 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार देता है। विभाग को 2017-18 में इस अवार्ड के लिए 13 आवेदन मिले थे। 2018-19 में 58, 2019-20 में 69 और 2020-21 में 71 खिलाड़ियों ने इस पदक के लिए आवेदन किया था। ऐसे में 2017-18 से लेकर अब तक आए आवेदनों में से ही पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

कई बड़े खिलाडियों के नाम लिस्ट में शामिल

बीते 15 फरवरी को खेल विभाग ने 41 खिलाड़ियों की शुरुवाती लिस्ट जारी की थी। साथ ही दस दिन तक आपत्तियां मांगी थी। अब संशोधन के बाद अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इस लिस्ट (Bhim Award) में ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का नाम शामिल ह। इसके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया, बॉक्सर मनोज कुमार और वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान आदि के नाम भी इस (Bhim Award) लिस्ट में शामिल हैं।

टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक 2020 में हरियाणा के पदक विजेता खिलाड़ी पहलवान रवि कुमार, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार व सुमित और पैरा खिलाड़ी सुमित आंतिल, मनीष नरवाल, सिंघराज अधाना, योगेश कथूरिया, हरविंद्र सिंह को भी पुरस्कार के लिए चुना गया है। आपको बता दें इन सभी खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया है।

पांच लाख नकद और हर माह मिलेंगे पांच हजार

भीम अवॉर्ड पाने वाले सभी खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार की ओर से अवॉर्ड के साथ-साथ पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा, इन खिलाड़ियों को प्रति माह पांच हजार रुपये की राशि भी दी जाती है।

Haryana Bhim Award List: इनको मिलेगा भीम अवॉर्ड

 

वर्ष 2014-15
  • निर्मला देवी पैरा एथलीट सोनीपत

    साल 2017-18 (डीफ, ब्लाइंड व विशेष वर्ग)

  • नाम               खेल
  • वीरेंद्र सिंह      कुश्ती
  • ईशा खासा     स्पेशल ओलंपिक टीटी
  • अमित कुमार  कुश्ती
  • अनिता         कुश्ती
  • सोनिया                बॉक्सिंग
  • दीपक लाठर वेट     लिफ्टिंग
  • प्रदीप            अक्यूएट्रियन
  • संदीप नरवाल     कब्बडी
  • कर्मज्योति          पैरा एथलीट
  • सुनील फोगाट    पैरा एथलीट
साल 2018-19
  • नाम               खेल
  • ललिता           कुश्ती
  • मनोज कुमार   बॉक्सिंग
  • सोमबीर          कुश्ती
  • पूनम रानी      हॉकी
  • साक्षी             कबड्डी
  • रिंपी              हैंडबाल
  • अमित           एथलेटिक्स पैरा
  • रीना रानी       एथलेटिक्स पैरा
  • सूबे सिंह         एथलीट स्पेशल ओलंपिक
  • दीपक             शूटिंग  पैरा
  • सविता पुनिया  हॉकी
  • बिजेंद्र सिंह      ड्रेगन बोट

साल 2019-20

  •     नाम                   खेल
  •     नीरज चोपड़ा     एथलेटिक्स
  •     अनीश              शूटिंग
  •     मंजीत सिंह      एथलेटिक्स
  •     विनोद कुमार    कुश्ती
  •     रविंद्र              ड्रैगन बोट
  •     प्रदीप              कबड्डी
  •     मोनिका          हॉकी
  •     सविता            हॉकी
  •     नवजोत कोर     हॉकी
  •     तरुण              बैडमिंटन
  •     एकता भ्याण   एथलेटिक्स पैरा
  •     राहुल             एथलेटिक्स स्पेशल ओलंपिक

साल 2020-21

  नाम          खेल

  •     अमित           बाक्सिंग
  •     पिंकी              कुश्ती
  •     बजरंग पुनिया  कुश्ती
  •     गरिमा चौधरी जुडो
  •     दिव्या सतीजा  तैराकी
  •     सोनिया        बॉक्सिंग
  •     मनु भाकर     शूटिंग
  •     अभिषेक वर्मा शूटिंग
  •     रीतू              ड्रैगन बोट
  •     सोनाली        ताइक्वांडो पैरा
  •     धर्मबीर        एथलेटिक्स पैरा

2020 ऑलंपिक पैरा ऑलंपिक

  • रवि कुमार    कुश्ती
  • सुरेंद्र कुमार   हॉकी
  • सुमित   हॉकी
  • सुमित अंतिल  पैरा एथलीट
  • मनीष नरवाल पैरा शूटिंग
  • सिंह राज पैरा  शूटिंग
  • योगेश कथूनिया  पैरा एथलीट
  • हरविंदर सिंह    पैरा तीरंदाजी

source

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button