दिल्ली

Free Health Camp की हुई शुरुआत, BJP Chhail Bihari ने AAP के प्रोपेगेंडा का ऐसे किया पर्दाफाश!

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के नेता सदन छैल बिहारी द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए पहले हेल्थ कैंप (NDMC Health Camp) का आयोजन किया गया।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के नेता सदन छैल बिहारी (Chhail Bihari) द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए पहले हेल्थ कैंप (NDMC Health Camp) का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैंप में क्षेत्रवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य से जुड़ी जांच के साथ ही डॉक्टर्स की सलाह भी मुफ्त में मिली। यह हेल्थ कैंप एम. सी. डी. स्कूल बी ब्लॉक नारायणा में आयोजित किया गया था। इस हेल्थ कैंप में आंख, स्त्री रोग, डेंटल चेकअप, और जनरल फिजिसियन की जांच के साथ निशुल्क दवाईयां भी दी जा रही हैं।

डूर-टू-डूर जाकर होगा लोगों का हेल्थ चेकअप-

हेल्थ चेकअप कैंप के दौराना वहां मौजूद छैल बिहारी ने कहा कि डिस्पेंसरी और अस्पताल लोगों के घर घर जाकर उनकी स्वास्थ्य की देखभाल नहीं कर सकते हैं। इसलिए लोगों की स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते दुए हम इस कैंप के माध्यम से लोगों के घर घर जाएंगे। और उन्हे वहां सर्विस दिया जाएगा। जिससे आने वाली कोरोनी की तीसरी लहर से पहले ही हमारी तैयारी पूरी हो जाएगी।

कोरोना की दूसरी लहर के बाद Health Camp है जरुरी-

कोरोना की दूसरी लहर दिल्लीवासियों के लिए भी भयावह रही। कई परिवारों ने अपनो को खोया। जिसके बाद से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहने लगे हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप (NDMC Health Camp) में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने अपना मुफ्त में चेकअप करवाया। इसको लेकर छैल बिहारी ने कहा कि सेहत अच्छी रहेगी तो सबकुछ अच्छा रहेगा। हमारी कोशिश है कि हम सभी क्षेत्रवासियों का हेल्थ चेकअप कर उनको अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाएं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए बताई दिल्ली की तैयारी

छैल बिहारी ने आम आदमी पार्टी को दिखाया आयना-

भाजपा से छैल बिहारी ने विपक्षिय आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि नगर निगम में विपक्ष नाकारात्मक, विज्ञापन की राजनीति और झूठे आरोप लगाता रहता है। साथ ही कहा कि दिल्ली नगर निगम खुद में सक्षम है और अपने आप से चलता रहेगा। केंद्र सरकार के हाथों में इसकी बाग-दौड़ सौंपने की बात बिल्कुल गलत है। यह आम आदमी पार्टी का फैलाया गया मनगढंत झूठ है।

“उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नहीं हुई थी ऑक्सीजन की किल्त”

छैल बिहारी ने बताया कि दुसरी लहर के दौराना एक सेकेंड के लिए भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम में किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्त नहीं हुई थी। उदाहरण के लिए उन्होने हिंदू राव अस्वताल का नाम भी लिया। और कहा कि यह सब आम आदमी पार्टी का झूठ है जिससे वो भाजपा को बदनाम करना चाहती है। इसी के साथ उन्होने हेल्थ ऑडिट को लेकर भी निशाना साधा।

कोरोना की तीसरी लहर से पहले जागी दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर होने लगी ऐसी तैयारी

तीसरी लहर से लड़ने के लिए हैं तैयार- भावना गोस्वामी

नारायणा मंडल से भाजपा उपाध्यक्ष भावना गोस्वामी ने इस बताया कि हेल्थ कैंप (NDMC Health Camp) अच्छे डॉक्टर्स की टीम के साथ महिला, बच्चे और बूढे सभी के लिए हैं। इससे कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने में मदद मिलेगी। जिसको देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम पहले से ही मैपिंग, सैनिटाइज और हेल्थ सर्विस को लेकर काम करना शुरु कर चुका है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button