देश

उन्नाव में लड़कियों के शव मिलने से मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश का जिला उन्नाव (Unnao Case) एक बार फिर से चर्चा में है। उन्नाव में तीन लड़कियों के संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप सा मच गया है। उन्नाव के थाना असोहा में गांव बबुराहा टोला का ये पूरा मामला है। जहां दो लड़कियों की मौत हो गई है। और एक लड़की गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

उत्तर प्रदेश का जिला उन्नाव (Unnao Case) एक बार फिर से चर्चा में है। उन्नाव में तीन लड़कियों के संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप सा मच गया है। उन्नाव के थाना असोहा में गांव बबुराहा टोला का ये पूरा मामला है। जहां दो लड़कियों की मौत हो गई है। और एक लड़की गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले को संज्ञान में लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मृत लड़कियों के घरवालों ने मामले की जांच SIT से करवाने की मांग की है।

उन्नाव में लड़कियों के साथ क्या हुआ

गांव बबुराहा टोला में बुधवार को तीन लड़कियां अपने खेत में संदिग्ध अवस्था में मिलीं। जिसमें से दो की मौत हो चुकी थी और तीसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि ये तीनों लड़कियां खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गईं थी। लेकिन देर शाम तक वापस लौट कर नहीं आईं। जिसके बाद घरवालों ने खोजना शुरू किया तो ये तीनों लड़कियां बेहोशी की हालत में खेत में दिखीं। जिसके बाद इन तीनों लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉकटर्स ने तीनों में से दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। इन लड़कियों की मौत कैसे हुई ये अभी भी सभी के सामने सवाल है।

उन्नाव घटना को लेकर पुलिस का बयान

इस पुरी घटना को लेकर उन्नाव पुलिस (Unnao Case) भी एक्शन में है। जब पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला। तभी पुलिस अधिकारी ने औपचारिक कार्रवाई करते हुए मृतक लड़कियों का पोस्टमार्टम करवाया। इसी के साथ ही एक औपारिक बयान भी दिया। एडीजी प्रशांत भूषण ने बताया कि जिला अस्पताल की सिफारिश से छोटी लड़की को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया। आप भी इस वीडियो में पुलिस के बयान को सुन सकते हैं।

मृत लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात

उन्नाव में मृत दो लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दोनों लड़कियों के शरीर में जहरीला पादार्थ होने की पुष्टी हुई है। लेकिन अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठ सका है कि जहर कौन सा था। जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।

पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे रामनाथपुरम प्राकृतिक गैस पाइपलाइन

उन्नाव मौत को लेकर सीएम योगी का एक्शन

उन्नाव (Unnao Case) में लड़कियों की मौत को लेकर सीएम योगी ने ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होने लिखा कि जनपद उन्नाव की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। @dgpup को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर एवं नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्नाव को लेकर विपक्ष हमलावर

उन्नाव (Unnao Case) की इस घटना कोलेकर विपक्ष एक के बाद एक हमला कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। राहुल ने लिखा केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान व मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन वे याद रखें कि मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज़ बनकर खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे।

‘पावरी हो रही है’ पर शाहीद कपूर की ये वीडियो होने लगी ट्रेंड

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button