देश

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर फिर चलाई झाड़ू

Punjab Assembly Election 2022 में आम आदमी पार्टी ने सभी विपक्षिय पार्टियों को झाड़ू से साफ कर दिया है। प्रचंड बढ़त के साथ सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जीत की ललकार कर दी है।

Punjab Assembly Election 2022 का नतीजा काफी जोरदार रहा। इस नतीजे से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) गद-गद हो गई है। उम्मीद जरुर थी कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाने जा रही है लेकिन यह उम्मीद किसी को नहीं थी कि 90+ सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा होगा। आप की जीत होते देख सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने खुले मंच से अपनी जीत का एलान कर दिया है। इसी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर बधाई दे दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई –

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर बधाई दी। ट्वीटर पर पोस्ट कर केजरीवाल ने लिखा, “इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।” इस फोटो में आप भी देख सकते हैं कि अरविंद केजरीवाल खुद भगवंत मान के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दुसरे की बाहों में बाहें डाल रखी हैं। और चेहरे पर एक लंबी मुस्कान फैली हुई है।

पंजाब फतेह आम आदमी पार्टी –

पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। पंजाब में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 59 विधानसभा सीटों की जरुरत होती है। वर्तमान में यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है। जारी रुझानों में आम आदमी पार्टी ने तक कुल 91 सीटों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। इसमे से कुल 29 सीटों पर जीत भी पक्की हो गई है। किसी भी हाल में आसानी के साथ आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बना रही है।

आखिरकार आम आदमी पार्टी को मिल गया एक राज्य –

आम आदमी पार्टी की ये लड़ाई थी। आम आदमी पार्टी यह चाहती थी कि वह दिल्ली से निकलकर किसी एक राज्य में अपनी सरकार बनाएं। ऐसे में पंजाब फतेह होना आम आदमी पार्टी के लिए प्लस प्वाइंट रहेगा। आम आदमी पार्टी की अब पकड़ और भी राज्यों में तेजी के साथ बढ़नी वाली है। अगर आम आदमी पार्टी ने आने वाले पांच सालों में जमकर पंजाब में काम कर दिया और दिल्ली मॉडल के बाद पंजाब मॉडल भी लॉन्च कर दिया। ऐसे में आम आदमी पार्टी को पूरे देश में सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button